anupaum

नई दिल्ली। बुधवार को देश भर में शहीद दिवस काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स अपने चाहने वालों को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शहीदों के द्वारा देश के लिए अपनी जान की बाजी लगा कर दिए बलिदान को याद कर रहे हैं और उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

शहीदों की किया धन्यवाद अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर साझा किया हैं, जिसमें तिरंगे के साथ भगत सिहं, राजगुरू और सुखदेव की तस्वीरें नजर आ रही है। शहिदों को याद कर पोस्ट को शेयर कर अभिनेता ने लिखा, भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव को शहीद दिवस पर शत्-शत् नमन।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

इन तीनों ने एक भारत, एक इंडिया की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। आज के स्वतंत्र देश में हम सांस ले रहे हैं। उसके लिए दिल की आत्मा से आपका धन्यवाद। जय हिंद।

वहीं, अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर शहीदों को नमन किया है। उन्होंने शहीदों को विचार को याद करते हुए इंस्टा. स्टोरी पर लिखा, शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू की विचारधारा हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेंगी। साथ ही उन्होंने लिखा, दुश्मन आदमी को मार सकता है, उनके आर्दशों को नहीं।

आपको बता दें, 23 मार्च, 1931 को भारत के तीन वीर सपूतों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू ने हंसते हंसते फांसी की सजा को गले लगा लिया था। आजादी के बाद से देश भर में इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।