Friday, May 17, 2024
HomeIndian Newsसलमान खान के शो Bigg Boss में राखी के लिए पहुंचे मीका...

सलमान खान के शो Bigg Boss में राखी के लिए पहुंचे मीका सिंह, बजाया ढोल और किया डांस

नई दिल्ली। कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss)सुर्खियों में बना हुआ हैं। इस ‘वीकेंड का वार’ में मीका सिंह सलमान खान के शो में पहुंचे। यहां पर मीका सिंह अपने गाने ‘मजनू’ का प्रमोशन करने पहुंचे। मीका ने शो में धमाकेदार एंट्री लेते हुए कई गाने गए और फिर उन्होंने सलमान खान के साथ डांस भी किया। इतना ही नहीं, शो के बीच एक समय ऐसा भी आया, जब मीका सिंह सलमान खान को भांगड़ा सिखाते हैं। साथ ही वह सलमान खान से ढोल भी बजवाते हैं। खबर है कि राखी सावंत को भी मीका सिंह ने सपोर्ट किया।

बिग बॉस 15

दरअसल, शो में आने के बाद मीका सिंह सलमान खान से कहते हैं कि मैंने आपकी फिल्म ‘अंतिम’ देखी थी, जिसमें आप सरदार बनते हैं। आप काफी क्यूट सरदार लगते हैं लेकिन मैं चाहता हूं कि आप थोड़ा मस्ती और जोश वाले सरदार बने। मीका की इस बात पर सलमान खान ‘हां’ में जवाब देते हैं।
इसके बाद मीका सिंह कहते हैं कि जब हम ज्यादा खुश होते हैं चक दे फट्टे कहते हैं।

इस दौरान मीका सिंह अपने मुंह से एक आवाज भी निकालते हैं। इसी तरह सलमान खान भी ऐसा ही करते हैं और जोर से चक दे फट्टे कहते हैं। इसके बाद ही मीका सिंह सलमान खान को भांगड़ा करवाते हैं। इस दौरान दोनों मिलकर कई सारे भांगड़ा के स्टेप करते हैं।

मीका और सलमान खान की मस्ती का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होती। भांगड़ा करने के बाद मीका सिंह सलमान खान के लिए ढोल लेकर आते हैं और फिर दोनों ढोल भी बजाते हैं। इस दौरान दोनों ढोल के साथ ही घरवालों से भी मिलते हैं।

बता दें कि बिग बॉस 15 में जल्द ही डबल एविक्शन होने वाला है। रश्मि देसाई, अभिजीत बिचुकले और देवोलीना भट्टाचार्जी में से कोई दो कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाले हैं। अभी घर में तेजस्वी प्रकाश, निशांत भट्ट, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, राखी सावंत और करण कुंद्रा टिकट टू फिनाले वीक में जगह बना चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments