नई दिल्ली। फिटनेस क्वीन के नाम से मशहूर शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही जल्द रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स में नजर आने वाले हैं। इस शो का हालिया प्रोमो जारी कर दिया गया है। इसमें शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही को स्टेज पर ‘बाबूजी जरा धीरे चलो’ गाने पर बिजलियां गिराते हुए देखा जा सकता है।
शिल्पा शेट्टी इस अवसर पर अपनी फिल्म निकम्मा के सह-कलाकार अभिमन्यु दस्सानी और शेरली सेटा के साथ नजर आई। इस अवसर पर शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही ने स्टेज पर डांसकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस अवसर पर नीतू कपूर और मर्जी पेस्टिंग भी काफी एन्जॉय करते नजर आए। दोनों शो को जज कर रहे हैं।
वीडियो की शुरुआत में शिल्पा शेट्टी बाबूजी गाने पर डांस कर रही हैं। उन्होंने लाल कलर की ड्रेस पहन रखी है। वहीं नोरा फतेही भी इसी गाने पर डांस कर रही है। गौरतलब है कि यह फिल्म ‘दम’ का गाना है जो कि 2002 में आई थी।
याना गुप्ता ने इस गाने पर परफॉर्म किया था। इस गाने को सुखविंदर सिंह और सोनू कक्कड़ ने गाया था। फिल्म में विवेक ओबरॉय, दिया मिर्जा, गोविंद नामदेव और अतुल कुलकर्णी की लिए अहम भूमिका थी। शिल्पा ने इस अवसर पर कंटेस्टेंट के साथ भी डांस किया।
शिल्पा शेट्टी को हाल ही में हंगामा 2 फिल्म में देखा गया था। अब वह जल्द फिल्म निकम्मा में नजर आएंगी। यह फिल्म 17 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन शब्बीर खान ने किया है। फिल्म में समीर सोनी की भी अहम भूमिका है।