Saturday, July 27, 2024
HomeGlobal NewsOscar 2022: ऑस्कर सम्मान के लिए इन सितारों का नाम रहा सबसे...

Oscar 2022: ऑस्कर सम्मान के लिए इन सितारों का नाम रहा सबसे आगे, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। Oscar 2022: सिनेमा की दुनिया के सबसे प्रतिष्‍ठ‍ित और सबसे बड़े पुरस्‍कार यानी ऑस्‍कर अवॉर्ड्स 2022 की घोषणाएं हो गई हैं। 94वें एकेडमी अवॉर्ड्स/ऑस्कर का आयोजन इस साल कैल‍िफोर्न‍िया स्थ‍ित लॉस एंजेल‍िस के डॉल्बी थिएटर में किया जा रहा है। दुनियाभर में कोरोना वायरस पैनडेमिक के चलते दो साल बाद अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन लोकेशन पर किया जा रहा है।

इस बार कोई भारतीय फिल्म फीचर फिल्म तो ऑस्कर की रेस में नहीं पहुंच सकी, मगर भारतीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म राइटिंग विद फायर बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर की दौड़ में शामिल है। इस बार सबसे अधिक चर्चा में Dune है, जिसे 10 श्रेणियों में ऑस्कर नॉमिनेशंस मिले हैं। बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म में जापान की ‘ड्राइव माय कार’ शामिल है।

.94वां एकेडमी अवॉर्ड में इस साल बेस्ट प‍िक्चर कैटेगरी में CODA ने बाजी मार ली। सुन ना पाने वालों का दर्द बयां करने वाली इस कहानी ने ऑस्कर जीत मिसाल पेश की है।

.Essica Chastain को The Eyes of Tammy Faye फ‍िल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

.Will Smith ने King Richard फ‍िल्म के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। अवॉर्ड लेते हुए वे मंच पर रो पड़े, उन्होंने आंसू पोंछते हुए अपनी टीम का शुक्रिया अदा किया। विल स्मिथ ने कॉमेड‍ियन Chris Rock को मुक्का मारने के लिए माफी भी मांगी। विल स्मिथ का यह पहला ऑस्कर अवॉर्ड है। हालांकि, 2002 में अली और 2007 में द परसुइट ऑफ हैप्पीनेस के लिए वो बेस्टर एक्टर केटेगरी में नॉमिनेट रहे थे।

.बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड भी Dune के खाते में गया।

.”No Time To Die” गाने के लिए बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर Billie Eilish and Finneas OConnell को मिला

.फेमस डायरेक्टर डेनिस विलेन्यूवे के निर्देशन में बनीं Dune फिल्म ने ऑस्कर में अबतक 6 कैटेगरी में पुरस्कार जीतते हुए बाजी मारी है। इस फिल्म केा न सिर्फ सिनेमैटोग्राफी और बेस्ट साउंड कैटेगरी में अवॉर्ड से नवाजा गया। बल्किDune ने बेस्ट विजुअल इफेक्ट कैटेगरी में भी अपना नाम दर्ज कराया है।

.Sian Heder को बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में CODA के लिए एक और ऑस्कर से सम्मानित किया गया है।

.ऑस्कर में भारत के अवॉर्ड जीतने का सपना एक बार फिर चूर-चूर हो गया है। Writing With Fire पुरस्कार जीतने से चूक गई है। समर ऑफ सोल ने जीता बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर का ऑस्कर।

.The Long Goodbye को बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फ‍िल्म के लिए ऑस्कर से नवाजा गया। यह फिल्म Riz ने Aneil Karia के साथ मिलकर लिखा है। बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए Jenny Bevan को अपनी फिल्म Cruella के लिए मिला।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments