Thursday, April 25, 2024
HomeIndian Newsरियालिटी शो LockUpp में बंद पायल रोहतगी करने जा रही है अपने...

रियालिटी शो LockUpp में बंद पायल रोहतगी करने जा रही है अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी

नई दिल्ली।  पायल रोहतागी इन दिनों कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप (LockUpp) का हिस्सा हैं। इस शो में वह अपने खेल और रणनीति की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। लॉक अप में पायल रोहतागी बहुत बार अपने झगड़े को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं। इस बीच अभिनेत्री के ब्वॉयफ्रेंड ने उनकी शादी और बच्चों के लेकर बड़ा खुलासा किया है।

हाल ही में पायल रोहतागी के ब्वॉयफ्रेंड संग्राम सिंह ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पायल रोहतगी के साथ अपने रिश्ते और शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। संग्राम सिंह और पायल इस साल जुलाई में एक-दूसरे शादी करने वाले हैं। उन्होंने बताया है कि वह पायल रोहतगी के साथ पिछले 11-12 सालों से लीव इन रिलेशनशिप पर रह रहे हैं।

Payal Rohtagi campaign for beau Sangram Singh's 'Bigg Boss' victory (see  pics) | Bollywood News – India TV

संग्राम सिंह ने कहा, ‘हम 11-12 साल से साथ हैं। हमने सबसे लंबे समय से रहना शुरू कर दिया है। यह समय है कि हम शादी के बंधन में बंध जाएं।’ बच्चों को लेकर संग्राम सिंह ने कहा, ‘अब शादी हो रही है तो फैमिली स्टार्ट करेंगे। हमारे माता-पिता बूढ़े हैं और इसलिए हम बच्चों को जल्दी चाहते हैं। बाकी भगवान की मर्जी।’ इसके अलावा संग्राम सिंह ने पायल रोहतगी को लेकर और भी ढेर सारी बातें कीं।

आपको बता दें कि अंतररराष्ट्रीय पहलवान और अभिनेता संग्राम सिंह सगाई के आठ साल बाद पायल रोहतगी से इस साल 21 जुलाई को शादी करने का फैसला किया है। टीवी रियलिटी शो सर्वाइवर इंडिया में संग्राम सिंह और पायल रोहतगी की मुलाकात हुई थी। इस शो में दोनों लंबे समय तक साथ रहे। दोनों के बीच नजदीकियां शुरू हो गई और एक-दूसरे से प्यार करने लगे। संग्राम सिंह बिग बास 7 में गए और फाइनलिस्ट बनें।

पायल रोहतगी इस शो में उनसे मिलने भी गई थी। 27 फरवरी 2014 में संग्राम ने पायल रोहतगी से सगाई की। इसके बाद शादी करने के लिए कई बार घोषणा की, लेकिन करियर और व्यवस्तता के कारण शादी नहीं कर सके। लेकिन अब 21 जुलाई को दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments