Wednesday, April 17, 2024
HomeIndian Newsमूर्ख लोग हैं जो, वो इस तरह की बात फैलाते हैं -लालू...

मूर्ख लोग हैं जो, वो इस तरह की बात फैलाते हैं -लालू प्रसाद यादव

नई दिल्ली:  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को उन अटकलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया कि वह पद छोड़ देंगे और बेटे तेजस्वी यादव अगले पार्टी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल सकते हैं. दिल्ली में जब लालू प्रसाद यादव से पूछा गया कि क्या तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा तो उन्होंने कहा, ‘मूर्ख लोग हैं, जो ये बात फैलाते हैं. जो भी होगा हमें पता चल जाएगा’लालू प्रसाद यादव लंबे समय से खराब स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे हैं। वे ज्यादातर समय राजधानी दिल्ली में अपने दिल और गुर्दे से संबंधित कई बीमारियों के लिए सख्त चिकित्सीय देखरेख में बिताते हैं। हालांकि, इस बीच उनके पार्टी के कार्यक्रम के लिए आने की उम्मीद है। खराब स्वास्थ्य के कारण तथा चारा घोटाला के एक और मामले में फिर से जेल की सजा होने की स्थिति में लालू के राजद अध्यक्ष का पद छोड़ने की अटकलें चल रही हैं। रांची में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो  की एक अदालत डोरंडा कोषागार से गबन मामले में इस महीने फैसला सुनाने वाली है।

पटना में 10 फरवरी को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। ऐसी अटकलें हैं कि लालू प्रसाद यादव अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव को पार्टी की कमान सौंप सकते हैं। ऐसे में दिल्ली में जब लालू से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने मीडिया को ही मूर्ख बता दिया

लालू यादव से रिपोर्टर ने पूछा कि क्या तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा तो उन्होंने कहा कि वो मूर्ख लोग हैं जो इस तरह की न्यूज चलाते हैं। मूर्ख लोग हैं जो, वो इस तरह की बात फैलाते हैं। क्या होगा वो आपको मालूम हो जाएगा ना। बता दें कि इससे पहले तेजप्रताप यादव ने भी इन खबरों को खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि उनके पिता राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वही रहेंगे। लंबे समय से खराब स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे हैं। वे ज्यादातर समय राजधानी दिल्ली में अपने दिल और गुर्दे से संबंधित कई बीमारियों के लिए सख्त चिकित्सकीय देखरेख में बिताते हैं तेजस्वी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने पर तेजप्रताप ने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव पार्टी का नेतृत्व करते रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘हमारे पिता पहले से ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्होंने शुरू से ही संगठन को बहुत अच्छी तरह से चलाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष वही हैं और वही रहेंगे।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments