Thursday, April 25, 2024
HomeHealth & Fitnessकहीं आपको भी तो नही है नींद ना वाली समस्या, अगर हां...

कहीं आपको भी तो नही है नींद ना वाली समस्या, अगर हां तो पढ़ो हमारी ये खबर

नई दिल्ली। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उसे पूरा आराम देना भी बहुत आवश्यक है। इसके लिए सभी लोगों को रोजाना रात में कम से कम 7-9 घंटे की अच्छी नींद जरूर लेनी चाहिए। वैसे तो उम्र के साथ नींद में कमी की समस्या शुरू हो जाती है, पर जीवनशैली में गड़बड़ी के कारण अब के समय में कम उम्र के लोग भी इस समस्या के शिकार देखे जा रहे हैं।

.स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक नींद न आने या पर्याप्त नींद की कमी के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जब हम पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो ऊर्जा की कमी और तनाव-थकान महसूस होती है। इसके अलावा नींद पूरी न होने का असर हमारे पाचन तंत्र पर भी पड़ता है, जिससे संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना पर्याप्त नींद लेना अवश्य सुनिश्चित करना चाहिए। यदि आप भी नींद न आने की समस्या के शिकार हैं तो आइए आगे की स्लाइडों में उन उपायों के बारे में जानते हैं जो आपकी इस परेशानी को दूर कर सकते हैं।

.अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है, समय के साथ उनकी इम्युनिटी कमजोर होती जाती है। इसके अलावा नींद की कमी के कारण मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर होता है, लोगों को तनाव-चिंता और अवसाद की समस्या बनी रह सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक नींद न पूरी होने से आपके कार्य करने की क्षमता पर भी नकारात्मक असर हो सकता है और यह जीवन की गुणवत्ता को भी प्रभावित कर सकती है।

.स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हमारा भोजन नींद को प्रभावित कर सकता है, इसलिए सभी लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए। जंक फूड के सेवन से नींद में खलल पड़ सकती है। ज्यादा तला हुआ और जंक फूड का सेवन कम करें, इससे रात को अच्छी नींद लेने में मदद मिलेगी। इसके अलावा कैफीनयुक्त चीजें जैसे चाय, कॉफी आदि आपकी नींद को प्रभावित करती है, इनका भी कम से कम सेवन करें।

.मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आपकी नींद को प्रभावित कर सकते हैं। हमारे फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से निकलने वाली नीली रोशनी नींद से संबंधित विकारों का कारण बन सकती है। अपनी नींद की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए सोने से कुछ घंटे पहले तक इन उपकरणों का उपयोग करने से बचें।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को नींद की समस्या बनी रहती है उनके लिए योग और कुछ प्रकार के मेडिटेशन अभ्यास फायदेमंद होते हैं। योग या ध्यान मुद्रा आपको रात की अच्छी नींद प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं। मेडिटेशन के अभ्यास से मन शांत रहता है जिससे नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments