Thursday, April 18, 2024
HomeIndian Newsसोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की अपनी बोल्ड तस्वीरें, यूजर्स...

सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की अपनी बोल्ड तस्वीरें, यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

नई दिल्ली। बॉलीवुड सोनाक्षी सिन्हा को एक्टिंग के साथ सोनाक्षी को उनके बोल्ड अंदाज के लिए भी जाना जाता है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी ​एक्टिव रहती हैं। अक्सर ही सोनाक्षी अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फैंस को दीवाना बनाती हैं। इसी बीच सोनाक्षी की कई सुपरबोल्ड तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें उनके मालदीव वेकेशन की हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव में हॉलिडे एन्जॉय करते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका बोल्ड अंदाज फैंस को पूरी तरह से दीवाना बना रहा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वह बिकिनी में कहर ढाती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर की बिकिनी पहनी हुई है।

बिकिनी के ऊपर सोनाक्षी ने ट्रांस्पेरेंट श्रग पहना हुआ है। इस श्रग में एक्ट्रेस के बिकिनी को साफ देखा जा सकता है। वहीं सोनाक्षी इन तस्वीरों में अलग-अलग पोज देती दिख रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सोनाक्षी समंदर में जमकर एंजॉय कर रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों पर फैंस कमेंट की बौछार कर रहे हैं। वहीं इस पर हॉट, बोल्ड, फायर, ब्यूटीफुल जैसे कमेंट कर यूजर्स लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने सलमान खान के साथ साल 2010 में फिल्म ‘दबंग’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वहीं इन दिनों सोनाक्षी एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ की मच अवेटेड फिल्म ‘डबल एक्सएल’ को लेकर चर्चा में हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments