jannnat-juber

नई दिल्ली।  जन्नत जुबैर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह लगातार अपनी वीडियोज और फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। यही वजह है कि वह सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। छोटी सी उम्र में ही फैन फॉलोइंग के मामले में जन्नत कई बड़े-बड़े कलाकारों को टक्कर देती नजर आती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस में सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी साझा की है।

Tik Tok star Jannat Zubair expresses desire to marry this Indian cricketer!

दरअसल, जन्नत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि इंस्टाग्राम पर 40 मिलियन फॉलोअर्स होने पर उन्हें फोर्ब्स की अंडर 30 लिस्ट में जगह मिली है। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद जन्नत की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस उपलब्धि को अभिनेत्री अलग ही ढंग में सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं।

इंटरनेट पर 40 मिलियन की फैन फॉलोइंग के साथ ही जन्नत की अंडर 30 फेमस फेस की लिस्ट में जगह बना ली है। इस बारे में फैंस को जानकारी देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए यह जानकारी साझा की है।

इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने कैप्शन में अपनी खुशी जाहिर की है। इस तस्वीर के साथ जन्नत में कैप्शन में लिखा, यह मेरी किशोरावस्था की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक होना चाहिए। अभिनेत्री के फैंस उनके इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

Jannat Zubair Rahmami New Fashion Photoshoot 2020 - Arya Ek Fan

वर्कफ्रंट की बात करें तो जन्नत जुबैर तू आशिकी, फुलवा, हिचकी जैसे शो और लव का दी एंड जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 20 वर्षीय जन्नत जुबैर ने कलर्स टीवी के सीरियल फुलवा से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। आखिरी बार वह म्यूजिक वीडियो वल्ला- वल्ला में नजर आई थीं। खैर कम उम्र में जन्नत काफी नाम कमा चुकी है और अपनी एक्टिंग का जादू भी दिखाती रहती है।