Saturday, September 30, 2023
HomeIndian News24 मार्च से शुरू होंगी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक परिषद बोर्ड परीक्षा,

24 मार्च से शुरू होंगी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक परिषद बोर्ड परीक्षा,

नई दि

ल्ली:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक परिषद कल यानी 24 मार्च 2022 कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) की परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक और 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। यूपी बोर्ड परीक्षा सुबह और शाम की शिफ्ट में होंगी। सुबह की शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

बोर्ड एग्जाम के लिए 17 मार्च को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए थे। जिन स्टूडेट्स ने अभी तक अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों की समस्या के हल के लिए बोर्ड द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। स्टूडेंट्स टोल फ्री नंबर 18001805310 एवं 18001805312 पर कॉल करके अपनी अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। छात्र सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक इन नंबरों पर फोन कर पाएंगे। 10वीं के 27,81,654 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. इसमें 15,53,198 बालक व 12,28,456 बालिकाएं हैं. 12वीं की परीक्षा में कुल 24,11,035 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. इसमें कुल 13,24,200 बालक व 10,86,835 बालिकाएं हैं. कुल 51,92,689 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे. 12 अप्रैल को लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रैक्टिकल परीक्षा करायी जाएंगी.

10वीं का बोर्ड एग्जाम शेड्यूल

हिंदी, एलीमेंट्री हिंदी- 24 मार्च
पाली, अरबी, फारसी, संगीत (वोकल्स)- 25 मार्च
गृह विज्ञान- 26 मार्च
ड्राइंग, कंप्यूटर- 28 मार्च
संस्कृत, संगीत (इंस्ट्रूमेंट)- 29 मार्चॉ
वाणिज्य, सिलाई- 30 मार्च
कृषि- 31 मार्च
विज्ञान- 4 अप्रैल
अंग्रेजी नया व पुराना कोर्स- 6 अप्रैल
सामाजिक विज्ञान- 9 अप्रैल
गुजराती, बांग्ला, मराठी, कन्नड़, मलयालम, तमिल, सिंधी, उर्दू, पंजाबी- 11 अप्रैल
गणित- 12 अप्रैल

12वीं कक्षा का एग्जाम शेड्यूल

डिफेंस स्टडीज, हिंदी/सामान्य हिंदी- 24 मार्च
संगीत (इंस्ट्रूमेंटल/वोकल्स), नृत्य- 25 मार्च
गुजराती, बांग्ला, मराठी, कन्नड़, मलयालम, तमिल, सिंधी, उर्दू, पंजाबी, अकाउंटिंग (नया कोर्स)- 26 मार्च
भूगोल, गृह विज्ञान- 28 मार्च
ड्राइंग, आर्ट्स, इकनॉमिक्स, कॉमर्स, भूगोल (पुराना कोर्स)- 29 मार्च
पाली, अरबी, अंग्रेजी (पुराना व नया कोर्स)- 30 मार्च
गणित, एलीमेंट्री स्टैटिस्टिक्स (पुराना कोर्स), इतिहास- 31 मार्च
साइकॉलजी, एजुकेशन, बॉयलॉजी, गणित- 4 अप्रैल,
कंप्यूटर- 6 अप्रैल
इकनॉमिक्स, फिजिक्स- 7 अप्रैल
संस्कृत- 9 अप्रैल
रसायन, समाजशास्त्र- 11 अप्रैल
नागरिक शास्त्र- 12 अप्रैल

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments