भारत में चल रही सभी वंदे भारत ट्रेनों में कुछ ना कुछ अंतर जरूर है! अपने सेमी हाई स्पीड ट्रेन को तो जानते ही होंगे। जी हां, आप सही समझे। हम वंदे भारत एक्सप्रेस की बात कर रहे हैं। इस समय वंदे भारत एक्सप्रेस देश में सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन है। इस ट्रेन को अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने की अनुमति मिली हुई है। अभी यह ट्रेन देश के छह रूट पर दौड़ रही है। इस ट्रेन की स्पीड भले ही 160 किलोमीटर प्रति घंटे की है, लेकिन यह उस गति से दौड़ती नहीं है। देश में सबसे तेज गति से दूरी तय करने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की भी एवरेज स्पीड 94.60 किलोमीटर प्रति घंटे ही है। देश में इस समय कुल मिला कर छह वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है। देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस है। यह ट्रेन फरवरी 2019 से ही चल रही है। हालांकि कोरोना काल में जब पूरी तरह से लॉकडाउन था, तब यह ट्रेन भी बंद थी। देश की दूसरी वंदे भारत नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलती है। इस श्रृंखला की तीसरी ट्रेन मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद के पास स्थित गांधीनगर रेलवे स्टेशन तक चलती है। चौथी वंदे भारत नई दिल्ली से अम्ब इंदौरा के बीच चलती है। पांचवी वंदे भारत चेन्नई से मैसुरु के बीच चलती है। छठी वंदे भारत को पिछले दिनों ही हरी झंडी दिखाई गई थी जो कि नागपुर से बिलासपुर के बीच चलती है।
देश में वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत सबसे तेज गति से दौड़ती है। यह ट्रेन 757 किलोमीटर की दूरी आठ घंटे में तय करती है। मतलब कि ट्रेन की एवरेज स्पीड 94.60 किलोमीटर प्रति घंटे ही है। एवरेज स्पीड के मामले में दूसरी सबसे तेज वंदे भारत मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर वंदे भारत है। यह ट्रेन 519 किलोमीटर की दूरी सवा छह घंटे में तय करती है। मतलब कि इसकी एवरेज स्पीड 83.02 किलोमीटर प्रति घंटे की है। तेज गति से चलने में तीसरा स्थान नई दिल्ली से कटड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत का है। यह ट्रेन 655 किलोमीटर की दूरी आठ घंटे में तय करती है। मतलब कि 81.82 किलोमीटर प्रति घंटे की एवरेज स्पीड।
मैसुरु से बेंगलुरु होते हुए चेन्नई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड उपरोक्त तीनों ट्रेनों से कम है। यह ट्रेन 504 किलोमीटर की दूरी 06.25 घंटे में तय करती है। मतलब कि 78.59 किलोमीटर प्रति घंटे की एवरेज स्पीड। इसके बाद नई दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए अम्ब इंदौरा तक जाने वाली वंदे भारत का स्थान है।मैसुरु से बेंगलुरु होते हुए चेन्नई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड उपरोक्त तीनों ट्रेनों से कम है। यह ट्रेन 504 किलोमीटर की दूरी 06.25 घंटे में तय करती है। मतलब कि 78.59 किलोमीटर प्रति घंटे की एवरेज स्पीड। इसके बाद नई दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए अम्ब इंदौरा तक जाने वाली वंदे भारत का स्थान है। यह ट्रेन 412 किलोमीटर की दूरी 05.15 मिनट में तय करती है। मतलब कि 78.43 किलोमीटर प्रति घंटे की एवरेज स्पीड। इस समय सबसे कम एवरेज स्पीड बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत की है। यह ट्रेन 411 किलोमीटर की दूरी 05.30 मिनट में तय करती है। मतलब कि 74.77 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड।यह ट्रेन 412 किलोमीटर की दूरी 05.15 मिनट में तय करती है। मतलब कि 78.43 किलोमीटर प्रति घंटे की एवरेज स्पीड। इस समय सबसे कम एवरेज स्पीड बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत की है। यह ट्रेन 411 किलोमीटर की दूरी 05.30 मिनट में तय करती है। मतलब कि 74.77 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड।
अभी जो वंदे भारत का नया रैक डेवलप किया गया है, उसकी स्पीड पहले वाले रैक के मुकाबले ज्यादा है।अभी जो वंदे भारत का नया रैक (Vande Bharat New Rack) डेवलप किया गया है, उसकी स्पीड पहले वाले रैक के मुकाबले ज्यादा है। रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे की है। हालांकि यह स्पीड बुलेट ट्रेन की स्पीड की तुलना में कम है। पिछली बार जो इसका ट्रायल रन हुआ है, उसमें ट्रेन ने शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड महज 52 सेकेंड में प्राप्त कर ली। बुलेट ट्रेन की स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा है।रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे की है। हालांकि यह स्पीड बुलेट ट्रेन की स्पीड की तुलना में कम है। पिछली बार जो इसका ट्रायल रन हुआ है, उसमें ट्रेन ने शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड महज 52 सेकेंड में प्राप्त कर ली। बुलेट ट्रेन की स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा है।