जब एक समलैंगिक रिश्ता बना मौत की वजह!

0
99

एक ऐसी घटना जिसमें एक समलैंगिक रिश्ता मौत की वजह बन गया! 8 मई की शाम तकरीबन 6 बजे का वक्त रहा होगा। मेरठ के खरखौदा इलाके में बुलंदशहर हाईवे से सटे आम के एक बाग में, सायरन बजाती हुई पुलिस की कई गाड़ियां दाखिल हुईं। खबर मिली थी कि बाग के अंदर दो लोगों की लाशें पड़ी हैं। कुछ ही देर में पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लाश 22 से 24 साल की उम्र के दो नौजवानों की थी। पुलिस ने पंचनामा किया और दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। खबर फैली और कुछ ही देर में लाशों की पहचान हो गई। लाशें दीपक उर्फ मोंटी और मनोज नाम के युवकों की थीं। जो शादी पार्टियों में लड़की बनकर नाचते थे…दोनों को गला घोंटकर कत्ल किया गया था। आखिर किसने कत्ल की इस वारदात को अंजाम दिया? कत्ल की वजह क्या थी? अपने डांस के वीडियो ये दोनों सोशल मीडिया पर भी अपलोड करते थे। ऐसी ही एक डांस पार्टी में इन दोनों की मुलाकात अंकुश और नवीन से हुई। चारों ने आपस में मोबाइल नंबर शेयर किए और बातचीत होने लगी।ये दोनों युवक उस आम के बाग में क्यों गए थे? सवाल बहुत थे। मेरठ पुलिस इन सवालों में उलझी ही थी कि तब तक दोनों युवकों के परिजन भी थाने पहुंच जाते हैं। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया जाता है और तफ्तीश के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया जाता है। पुलिस ने सबसे पहले दोनों युवकों के मोबाइल खंगाले। उनकी कॉल डिटेल निकाली गई। इस बीच पुलिस को उन दोनों के मोबाइल में एक वीडियो मिला। वीडियो काफी आपत्तिजनक था और इसमें दोनों के साथ दो अजनबी युवक नजर आ रहे थे।

पुलिस को इस केस में पहला सुराग मिल गया। दोनों अजनबी युवकों के बारे में परिजनों से पूछताछ हुई, तो कहानी धीरे-धीरे पुलिस की समझ में आने लगी। अब पुलिस इन दोनों युवकों की तलाश में जुट गई। मुखबिरों को एक्टिव कर दिया गया और कुछ ही घंटों बाद अंकुश और नवीन नाम के ये दोनों युवक पुलिस की हिरासत में थे। दोनों को उनका वो वीडियो दिखाया गया और पूछा गया कि आखिर मामला क्या है? थोड़ी सी सख्ती करते ही दोनों टूट गए और इसके बाद सामने आई वो कहानी, जिसे सुनकर शायद आपके पैरों तले से भी जमीन खिसक जाए।

मेरठ पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दीपक उर्फ मोंटी और मनोज डांस पार्टियों में लड़की बनकर नाचते थे। दोनों को शुरू से ही लड़कियों की तरह डांस करने का शौक था। अपने डांस के वीडियो ये दोनों सोशल मीडिया पर भी अपलोड करते थे। ऐसी ही एक डांस पार्टी में इन दोनों की मुलाकात अंकुश और नवीन से हुई। चारों ने आपस में मोबाइल नंबर शेयर किए और बातचीत होने लगी। इसके कुछ दिन बाद अंकुश के साथ मोंटी और नवीन के साथ मनोज के समलैंगिक रिश्ते बन गए। दोनों ने इन पलों को अपने मोबाइल में भी रिकॉर्ड कर लिया। इस बीच अंकुश की शादी तय हुई और इसकी भनक मोंटी को लग गई।

मोंटी ने अंकुश की शादी पर ऐतराज जताया। साथ ही मोंटी और मनोज अब अंकुश और नवीन के ऊपर उनके साथ शादी करने का दबाव बनाने लगे। दोनों ने धमकी कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो वे उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। अंकुश और नवीन अब इन दोनों से परेशान हो चुके थे। दोनों ने इनसे पीछा छुड़ाने का प्लान बनाया। बता दें कि शादी पार्टियों में लड़की बनकर नाचते थे…दोनों को गला घोंटकर कत्ल किया गया था। आखिर किसने कत्ल की इस वारदात को अंजाम दिया? कत्ल की वजह क्या थी? ये दोनों युवक उस आम के बाग में क्यों गए थे? सवाल बहुत थे। मेरठ पुलिस इन सवालों में उलझी ही थी कि तब तक दोनों युवकों के परिजन भी थाने पहुंच जाते हैं। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया जाता है और तफ्तीश के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया जाता है। 8 मई को अंकुश और नवीन ने मोंटी और मनोज को मिलने के लिए बुलंदशहर हाईवे से सटे आम के एक बाग में बुलाया। यहां पहले इन दोनों ने मोंटी और मनोज को समझाने की कोशिश की, और जब बात नहीं बनी, तो बेल्ट से गला घोंटकर दोनों का कत्ल कर दिया। इस तरह मोंटी और मनोज के कत्ल की गुप्थी को मेरठ पुलिस ने 24 घंटों के भीतर सुलझा लिया।