Thursday, May 16, 2024
HomeCrime Newsवर्तमान में बच्चे क्यों कर रहे हैं भयावह हत्याएं?

वर्तमान में बच्चे क्यों कर रहे हैं भयावह हत्याएं?

वर्तमान में बच्चे भयावह हत्याएं करते जा रहे हैं! दिल्ली में एक लड़की हर रोज की तरह अपने भाई को स्कूल से लाने के लिए घर से निकलती है, उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता है अगले कुछ मिनटों में उसके साथ क्या होने वाला है। दरअसल स्कूल के पास अचानक एक 16 साल का नाबालिग लड़का उस मासूम पर तेजाब फेंक देता है। हैरान करने वाली बात है कि वह लड़की उसे जानती तक नहीं थी और उसने एसिड से अटैक कर दिया। यह वारदात हर किसी को परेशान कर रही है। हर किसी के मन सवाल उठ रहा है कि लड़के ने एक अनजान लड़की पर तेजाब क्यों फेंका? पुलिस के मुताबिक, इस लड़के का किसी अन्य लड़की से विवाद हुआ था। इसके बाद वो काफी तनाव में था। लड़की से विवाद के बाद उसने गुस्से में आकर किसी अन्य लड़की पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 326B और 341 के तहत केस दर्ज किया है। यह पूरा मामला दिल्ली के बुराड़ी का है। बुराड़ी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से विडियो ग्राफिक्स बनवाकर आरोपी को पकड़ा। आरोपी इस लड़की को पहले से नहीं जानता था। उसने सामने आई इस लड़की पर अचानक हमला किया। घटना की जानकारी मिलने पर बुराड़ी थाने की पुलिस एक्टिव हुई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर घटनास्थल और उसके आसपास सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। उसमें आरोपी के हुलिये को देखा, स्लो मोशन में उसके वीडियो ग्राफिक्स निकाले। जिसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई। डीसीपी ने कहा, ‘आरोपी के बारे में बताया गया है कि उसने नीली पैंट पहन हुई थी। बैकपैक और एडिडास स्पोर्ट्स जूते पहने हुए थे और चेहरे को सफेद रूमाल से ढका था।’ सावधानीपूर्वक जांच करने के बाद, सीसीटीवी टीम ने अपराध स्थल से लगभग दस मिनट की दूरी पर, लगभग एक किलोमीटर दूर भाग रहे एक लड़के की पहचान की। डीसीपी ने कहा, ‘हालांकि चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन लड़के का दिए गए विवरण से मेल खाता है।’ पीड़िता के इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच से 5 संदिग्धों का पता चला जो उसके संपर्क में थे। सभी संदिग्धों की जांच के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली। भागते हुए संदिग्ध के फुटेज का उपयोग करके एक धीमी गति वाला वीडियो तैयार किया गया था, जो टीमों के लिए अतिरिक्त जानकारी प्रदान करता था। क्षेत्र के स्कूलों से, उपलब्ध सुरागों के आधार पर निगरानी के लिए दो को शॉर्टलिस्ट किया गया।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 24 जनवरी को शास्त्री पार्क एक्सटेंशन में हुई थी। नाबालिग लड़की पर एक युवक ने केमिकल फेंका, जिसकी वजह से उसकी आंख, नाक और गले में चोट आई। घायल लड़की को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी मिल गई। पीड़ित लड़की ने इस घटना के लिए किसी पर शक जाहिर नहीं किया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की, जिसकी जांच करने पर एक लड़के को क्राइम सीन से भागते हुए देखा गया। इस फुटेज में लड़के का चेहरा नजर नहीं आ रहा था। इस बीच पुलिस ने पीड़ित लड़की के इंस्टाग्राम अकाउंट की हिस्ट्री से पांच संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। उनकी भूमिका को चेक किया गया। लेकिन वारदात में इनका हाथ नहीं मिला। पुलिस ने इस एरिया के दो स्कूलों की निगरानी शुरू की। सुबह सात बजे से दूसरी शिफ्ट खत्म होने तक सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। पुलिस ने एक संदिग्ध को चिन्हित किया। उस लड़के ने क्राइम सीन के नजदीक वाले रास्ते को चुना। आखिर में उसके शरीर की कद-काठी और फुटेज में नजर आए संदिग्ध को देख उसे पकड़ा गया। उससे बातचीत की गई तो उसने अपराध में अपना हाथ होने की बात स्वीकार ली। उसने पानी में कास्टिक पाउडर मिलाकर बोतल में भरने के बाद फेंका था।

नाबालिग लड़की ने बताया कि वह बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे अपने 10 वर्षीय चचेरे भाई को स्कूल से लेने गई थी। शास्त्री पार्क एक्सटेंशन पर एक युवक पीड़िता के पास आया और उसने उस पर केमिकल फेंक दिया, जिससे उसकी आंखों, गर्दन और नाक पर खुजली और जलन होने लगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘पीड़िता को बुराड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।’ पीड़िता ने व्यक्तिगत दुश्मनी, या किसी लड़के के साथ प्रेम संबंध से साफ इंकार किया है। पुलिस ने बताया कि अपराध स्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था। पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने कहा, ‘इस केस को सुलझाने के लिए कई टीमें लगाई गईं। एक टीम ने पीड़िता की प्रोफाइलिंग, उसकी सोशल मीडिया हिस्ट्री, पिछले कॉन्टैक्ट्स और अन्य जानकारी पाने का प्रयास किया। एक अन्य टीम को अपराध स्थल की ओर जाने वाली 6 सड़कों के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा करने, संदिग्ध द्वारा उठाए गए संभावित मार्गों का अस्थायी मानचित्र बनाने का काम सौंपा गया था।’ तीसरी टीम, सादे कपड़ों में स्कूलों के पास तैनात हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments