youthday

नई दिल्ली। आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है और इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस (Youth Day) के रूप में मनाया जाता है। तो ऐसे में हम बात करेंगे फिल्मी दुनिया की फिल्मी दुनिया में कई ऐसे सितारों हैं, जो अभी युवा हैं और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इसमें सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार भी शामिल हैं।

National Youth Day 2022: ये हैं स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार जो बदल  देंगे आपका जीवन | National Youth Day 2022: Swami Vivekananda quotes, It  will change your life - Hindi Oneindia

1- आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना फिल्मी दुनिया के उन अभिनेताओं में गिने जाते हैं, जिनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत पॉपुलर रियलिटी शो ‘रोडिज’ से की थी और उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। और आज आयुष्मान किसी सुपरस्टार से कम नही है।

2- यश
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता यश आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं क्योंकि अब उनकी पॉपुलैरिटी साउथ इंडस्ट्री से आगे बढ़कर पूरी दुनिया में हो गई है। यश ने फिल्मी दुनिया में साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘मोगीना मनसु’ से कदम रखा था। लेकिन यश को असली पहचान फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ मिली।

3- राजकुमार राव
राजकुमार राव फिल्मी दुनिया से ताल्लुक नहीं रखते हैं। उन्होंने दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और धमाल मचा दिया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा’ से की थी। इसके बाद एक्टर ने अपने टेलेंट के दम पर इंडस्ट्री में नाम बना लिया।

4-कार्तिक आर्यन
मध्य प्रदेश में जन्मे कार्तिक आर्यन फिल्मी दुनिया का चमकता हुआ सितारा है, जिन्हें युवा वर्ग काफी ज्यादा पसंद करता है। उन्होंने इस इंडस्ट्री में फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से एंट्री मारी थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने अपने मोनोलॉग से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया।

5-सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाते हैं। सिद्धार्थ ने अपना डेब्यू हिट फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से किया था, जिसमें सिद्धार्थ की पहली झलक ने ही लाखों लोगों को उनका दीवाना बना दिया था। इसके बाद धीरे धीरे कई सारी फिल्में करके फिल्मी दुनिया में अपना नाम बना लिया।