Friday, October 18, 2024
HomeCrime Newsजब एक पाकिस्तानी लड़की को अमेरिका में मारा गया!

जब एक पाकिस्तानी लड़की को अमेरिका में मारा गया!

एक ऐसी घटना जिसमें पाकिस्तानी लड़की को अमेरिका में जाकर मारा गया! वो पढ़ी-लिखी आजाद ख्यालों की लड़की थी। वो अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जीना चाहती थी। जिंदगी को कैसे जीना है वो बखूबी जानती थी, लेकिन उसे नहीं पता था कि जिंदगी को लेकर उसकी यही पॉजिटीव सोच उसकी मौत का कारण बन जाएगी। वो नहीं जानती थी कि कोई उसकी खूबसूरती से जल रहा था। कोई जल रहा था उसके जीने के तरीके से। उसके आजाद ख्यालों ने उसके दुश्मन बना दिए थे, लेकिन उसका कत्ल तो दुश्मन ने नहीं उसके अपने ने किया। ये कहानी पाकिस्तान की बेहद खूबसूरत टिकटॉक स्टार सानिया खान की है। सानिया थी तो पाकिस्तान से, लेकिन रहती थी पाकिस्तान से 11 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका के शिकागो में। वो पहले एक एयलाइन के साथ एयर होस्टेस के रूप में काम करती थी। उस बचपन से ही उसे उड़ने का शौक था। वो अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जीना चाहती थी। सानिया एक और शौक था और वो था फोटोग्राफी। उसने अपनी एक अलग वेबसाइट बनाई हुई थी। वो अपनी वेबसाइट में अपनी फोटो डालती थी।

बाद में सानिया ने एयर होस्टेस का जॉब छोड़ दिया और टिकटॉक में अपने वीडियो डालने लगी। बेहद कम समय में ही वो टिकटॉक में काफी फेमस हो गई थी। कुछ लोगों को सानिया का अंदाज पसंद आता था तो कुछ उसे ट्रोल करते थे। वो अक्सर सोशल साइट्स पर भी काफी एक्टिव रहती थी और अपने आजाद ख्यालों को लेकर पोस्ट डालती रहती थी। खुद सानिया के परिवार को ये बिल्कुल पसंद नहीं था।

साल 2021 में सानिया के परिवार ने सानिया की शादी राहिल नाम के एक बिजनेसमैन से करवा दी। राहिल पाकिस्तान मूल का एक बिजनेसमेन था जो अमेरिका में ही रहता था। सानिया और राहिल को निकाह हो गया। दोनों अमेरिका में साथ रहने लगे। शुरू में करीब एक साल तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन धीऱे-धीरे राहिल सानिया की कामयाबी से जलने लगा। राहिल चाहता था कि सानिया चारदीवारी में बंद रहे। उसे सानिया का उड़ान खलने लगी।

सानिया ने कुछ दिन तो सबकुछ सहा, लेकिन फिर दोनों के बीच झगड़े होने लगे। राहिल सानिया को काम करने से रोकता था, लेकिन सानिया अपनी आजादी को खत्म नहीं करना चाहती थी। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ी कि राहिल ने सानिया को तलाक दे दिया। जो रिश्ता सिर्फ एक साल पहले ही जुड़ा था वो इतने छोटे समय में तलाक-तलाक-तलाक कहकर खत्म हो गया।

इस घटना के बाद सानिया अपने पति का घर छोड़कर अलग रहने लगी। वो तलाक के बाद काफी परेशान थी, लेकिन वो अपनी जिंदगी को फिर से शुरू से करना चाहती थी। यहां तक कि तलाक से कुछ दिन पहले सानिया ने खुद फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर तलाक को लेकर अपनी बात भी रखी थी। “दक्षिण एशिया की महिलाएं जब तलाक लेती हैं तो उन्हें ऐसा लगता है कि वो जिंदगी में नाकाम हो गई हैं। यहां की सोसायटी आपको कबूल नहीं करती। इन महिलाओं पर बहुत दबाव डाला जाता है। सबसे ज्यादा तो एक ही सवाल पूछे जाते हैं, मसलन लोग क्या कहेंगे। अगर तुमने तलाक ले लिया तो कहां जाओगी, क्या करोगी ? जिंदगी कैसे आगे चलेगी? ऐसी बातें सुनकर वो महिला टूट जाती है। उसे समझ नहीं आता कि वो नई शुरुआत करे तो कैसे और कहां से करे। मेरे परिवार ने भी मुझ पर बहुत दबाव डाला। मेरे परिवार के एक शख्स ने तो यहां तक कह दिया कि अगर मैं तलाक लेती हूं तो वो आत्महत्या कर लेंगे। अब ऐसे में एक महिला की जिंदगी कैसे होती होगी। ये सोचकर भी अजीब लगता था”।

खैर जब तलाक हुआ तो एक बार फिर सानिया की जिंदगी आगे बढ़ने लगी। वो खुद के पैशन को पूरा करना चाहती थी। वो इलिनॉइस में रहने लगी, लेकिन जुलाई के महीने में एक चौंकाने वाली खबर आई कि सानिया की हत्या हो गई है। उसे फ्लैट के अंदर गोली मार दी गई है। फेमस टिकटॉक स्टार की अमेरिका में कत्ल की खबर सारे अखबारों की सुर्खी बन गई। अब सवाल ये था कि किसने किया था सानिया का मर्डर।

सानिया की डेड बॉडी के पास ही पुलिस को एक और शख्स घायल हालत में मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। जांच शुरू हुई तो पता चला कि वो कोई और नहीं सानिया का एक्स हसबैंड राहिल अहमद था। राहिल सानिया से करीब 700 किलोमीटर दूर जॉर्जिया में रहता था, लेकिन उस रात वो ड्राइव करके उसके घर आया और पिस्तौल से सानिया पर फायरिंग कर दी। सानिया की जान लेने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। राहिल की कट्टरवादी सोच ने हंसती खेलती एक लड़की की जिंदगी हमेशा के लिए खत्म कर दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments