आखिर कौन बन सकता है पीएम मोदी का उत्तराधिकारी?

0
51

यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर पीएम मोदी का उत्तराधिकारी कौन बन सकता है !2024 के लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से ही सियासी जानकार इस चर्चा में जुटे हैं कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद कौन? बीजेपी समर्थक भी इस सवाल का जवाब खोज रहे। 10 साल से भी ज्यादा समय तक देश का नेतृत्व करने और अपने तीसरे कार्यकाल के अंत से पहले पीएम मोदी 75 साल की उम्र तक पहुंच जाएंगे। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल उठ रहे कि आखिर नरेंद्र मोदी के बाद बीजेपी के पास प्रधानमंत्री पद के लिए कौन से विकल्प होंगे। यह स्वाभाविक है कि लोग इस बारे में सोच रहे हैं। इंडिया टुडे के ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे में इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश की गई। इस फेहरिस्त में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिग्गज बीजेपी नेता और केंद्रीय नितिन गडकरी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम भी चर्चा में है। हालांकि, सबसे ज्यादा लोगों ने किसे वोट किया बताते हैं आगे। पीएम मोदी के बाद कौन? इस सवाल के जवाब में करीब 25 फीसदी से ज्यादा लोगों ने देश के गृहमंत्री अमित शाह का नाम लिया। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे। तीसरे स्थान पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हैं। लगभग 19 फीसदी लोगों ने योगी आदित्यनाथ के पक्ष में सहमति जताई। इस तरह से यूपी के मुख्यमंत्री इस फेहरिस्त में अमित शाह के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

सर्वे के मुताबिक, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 13 फीसदी वोटों के साथ भगवा पार्टी में शीर्ष स्थान के लिए तीसरे सबसे पसंदीदा व्यक्ति हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लगभग 5 फीसदी लोगों ने पसंद किया। हालांकि, इंडिया टुडे ग्रुप के हालिया सर्वे में अमित शाह सबसे आगे हैं, लेकिन उनकी 25 फीसदी की रेटिंग फरवरी 2024 और अगस्त 2023 के पिछले मूड ऑफ द नेशन सर्वे की तुलना में कम है। यह सर्वे 15 जुलाई 2024 से 10 अगस्त 2024 के बीच किया गया था। इसमें देश के 543 लोकसभा क्षेत्रों के 40,591 लोगों ने हिस्सा लिया।

सर्वे हर छह महीने में किया जाता है। पिछले दो सर्वे में 28 फीसदी और 29 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी के बाद अमित शाह को उनके उत्तराधिकारी रूप में चुना था। अगस्त 2024 के सर्वे में यह भी पता चला कि दक्षिण भारत के 31 फीसदी से ज्यादा लोगों का मानना है कि अमित शाह, पीएम मोदी के बाद बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के कैंडिडेट के रूप में सबसे अच्छे विकल्प हैं। देश भर में 25 फीसदी सपोर्ट की तुलना में दक्षिण भारत में अमित शाह की 31 फीसदी समर्थन मिला है।

अमित शाह शाह की तरह, योगी आदित्यनाथ का समर्थन करने वाले लोगों का प्रतिशत भी घटा है। अगस्त 2023 में योगी आदित्यनाथ का समर्थन घटकर 25% से फरवरी 2024 में 24 फीसदी हो गया। अब केवल 19% लोग ही उन्हें बीजेपी के भीतर पीएम मोदी के उपयुक्त उत्तराधिकारी के रूप में देखते हैं। लगभग 13 फीसदी लोगों ने नितिन गडकरी को एक संभावित विकल्प के रूप में चुना। बता दें कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 13 फीसदी वोटों के साथ भगवा पार्टी में शीर्ष स्थान के लिए तीसरे सबसे पसंदीदा व्यक्ति हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लगभग 5 फीसदी लोगों ने पसंद किया। हालांकि, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ की रेटिंग में गिरावट के साथ स्वाभाविक रूप से यह सवाल उठता है कि फायदा किसे हो रहा है? सर्वे में संकेत मिल रहा कि राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित उत्तराधिकारियों के रूप में लोकप्रियता हासिल की है।

बता दे कि के सर्वे से पता चलता है कि 25% से अधिक लोगों ने अमित शाह का समर्थन किया है। लोगों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को योगी आदित्यनाथ और नितिन गडकरी जैसे अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं की तुलना में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में सबसे आगे रखा है। यानी सर्वे की मानें तो लोग नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा के प्रधानमंत्री पद के चेहरे के तौर पर अमित शाह को उनका उत्तराधिकारी देखना पसंद करेंगे।लगभग 19% लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दूसरे स्थान पर रखा है। सर्वे के अनुसार, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भगवा पार्टी के भीतर शीर्ष स्थान के लिए तीसरे सबसे पसंदीदा व्यक्ति हैं, जिन्हें 13% वोट मिले हैं। इन तीनों नेताओं के बाद करीब 5-5 फीसदी वोटों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं। हालांकि सर्वेक्षण में अमित शाह सबसे आगे हैं, लेकिन उनकी 25% अप्रूवल रेटिंग फरवरी 2024 और अगस्त 2023 में पिछले सर्वे की तुलना में गिरावट दर्शाती है। पिछले दो सर्वेक्षणों में 28% और 29% लोगों ने पीएम मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में भाजपा नेताओं में अमित शाह को चुना था।