आखिर देश में नाबालिक क्यों कर रहे हैं कत्ल पर कत्ल?

0
165

वर्तमान में देश में नाबालिक कत्ल पर कत्ल करते जा रहे हैं! दिल्ली में सीसीटीवी का एक वीडियो सामने आया। हाथ में चाकू लेकर वो तब तक एक लड़के पर चाकू से हमला करता रहा जब तक उसका दिल नहीं भर गया। जितना गुस्सा था उसने सामने बेहोश पड़े लड़के पर उतार दिया। चाकू के 60 वार किए। पूरे शरीर को गोद डाला। हाथ पैर, गला, छाती हर तरफ खून-खून कर दिया। लाश को घसीटकर दूसरी तरफ फेंक दिया। ये भयानक मर्डर किसी शातिर अपराधी ने नहीं किया बल्कि दिल्ली के एक 16 साल के लड़के ने अंजाम दिया। इतना भयानक मर्डर जिसने भी ये वीडियो देखा उसके होश उड़ गए। कोई भयानक अपराधी भी ऐसा करने में कांप जाए, लेकिन इस 16 साल के लड़के के हाथ नहीं कांप रहे थे। ये हंस रहा था, डांस कर रहा था। कहां से आई इसमें इतनी हिम्मत। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस लड़के ने सिर्फ बिरयानी खाने के चक्कर में ये ब्रूटल मर्डर कर डाला। दिल्ली के वेलकम स्टेशन के पास एक अनजान लड़के को इसने इसलिए मार दिया क्योंकि उस लड़के ने इसे 350 रुपये नहीं दिए। बड़े गैंगस्टर्स भी नाबालिगों को अपने गैंग का हिस्सा बनाते हैं। नाबालिगों को गैंग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है, उन्हें एक अलग तरह की दुनिया के सपने दिखाए जाते हैं। दरअसल टीनएज में लड़कों को बरगलाना आसान होता है और गैंगस्टर्स के लिए ये फायदे का सौदा होता है। नाबालिगों से अपराध करवाने के बाद अगर वो गिरफ्तार भी हो जाते हैं तो उन्हें सजा नहीं होती है और इसलिए ये गैंगस्टर्स उन्हें अपने गैंग से जोड़ते हैं।ये बिरयानी खाने के लिए उससे 350 रुपये मांग रहा था। सोचिए पहले से कोई दुश्मनी नहीं, उस लड़के ने इसके साथ कुछ किया नहीं, लेकिन फिर इसने उसको ऐसी भयानक मौत दी।

दिल्ली के इस मामले ने दो महीने पहले हुए एक और इसी तरह की घटना को फिर से ताजा कर दिया। दिल्ली में रोड रेज मामले अमेजन के सीनियर मैनेजर का कत्ल हुआ था। जांच हुई तो पता चला कि कत्ल करने वालों में एक लड़का नाबालिग था। इस लड़के के नाम मोहम्मद समीर उर्फ माया था। ये खुद को गैंगस्टर बताता था। उम्र अभी 18 साल भी नहीं हुई थी, लेकिन खुद को अपराधी कहलवाने का इसे बेहद शौक था। इसने अपने फेसबुक प्रोफाइल में हथियारों के साथ कई फोटो डाले हुए थे। इसकी प्रोफाइल का कैप्शन भी बेहद चौंकाने वाला था- ‘नाम – बदनाम, पता – कब्रिस्तान ,उम्र जीने की, शौक मरने का’।

सोचिए जिस उम्र में बच्चे पढ़ाई लिखाई करते हैं अपना करियर बनाने की सोचते हैं, उस उम्र में ये बच्चे क्यों जुर्म की दुनिया की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे और भी कई मामले सामने आए हैं जहां नाबालिग ऐसे अपराधों को अंजाम दे देते हैं जो साधारण नहीं होते। आखिर क्यों टीनएजर्स में जुर्म की मानसिकता बढ़ रही है। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि बड़े गैंगस्टर्स भी नाबालिगों को अपने गैंग का हिस्सा बनाते हैं। नाबालिगों को गैंग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है, उन्हें एक अलग तरह की दुनिया के सपने दिखाए जाते हैं। दरअसल टीनएज में लड़कों को बरगलाना आसान होता है और गैंगस्टर्स के लिए ये फायदे का सौदा होता है। नाबालिगों से अपराध करवाने के बाद अगर वो गिरफ्तार भी हो जाते हैं तो उन्हें सजा नहीं होती है और इसलिए ये गैंगस्टर्स उन्हें अपने गैंग से जोड़ते हैं।

शहरों में जुर्म की मानसिकता की तरफ बढ़ता युवाओं और किशोरों का ये रुझान बेहद डराने वाला है। दिल्ली के एक 16 साल के लड़के ने अंजाम दिया। इतना भयानक मर्डर जिसने भी ये वीडियो देखा उसके होश उड़ गए। कोई भयानक अपराधी भी ऐसा करने में कांप जाए, लेकिन इस 16 साल के लड़के के हाथ नहीं कांप रहे थे। दिल्ली के वेलकम स्टेशन के पास एक अनजान लड़के को इसने इसलिए मार दिया क्योंकि उस लड़के ने इसे 350 रुपये नहीं दिए। ये बिरयानी खाने के लिए उससे 350 रुपये मांग रहा था। सोचिए पहले से कोई दुश्मनी नहीं, उस लड़के ने इसके साथ कुछ किया नहीं, लेकिन फिर इसने उसको ऐसी भयानक मौत दी।ये हंस रहा था, डांस कर रहा था। कहां से आई इसमें इतनी हिम्मत। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस लड़के ने सिर्फ बिरयानी खाने के चक्कर में ये ब्रूटल मर्डर कर डाला।ये कानून से ज्यादा माता-पिता और समाज की जिम्मेदारी है कि बच्चों को बर्बाद होने से रोका जाए। जुर्म की ऐसी कहानियां जितनी भयानक है उतनी ही दर्दनाक भी।