Saturday, July 27, 2024
HomeHealth & Fitnessक्या आपको पता है कि सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते है...

क्या आपको पता है कि सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते है अंगूर, अगर नही तो पढ़ो हमारी ये खबर

नई दिल्ली। हर कोई जानता है कि शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से फलों-सब्जियों का सेवन करना विशेष लाभदायक माना जाता है। यही कारण है कि सभी लोगों को आहार में मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन सुनिश्चित करने की सलाह दी जाती है। सर्दियों के इस मौसम में अंगूर बहुतायत मात्रा में उपलब्ध होते हैं। तमाम अध्ययनों में इस फल के सेवन को सेहत के लिए विशेष लाभदायक बताया गया है। तो आज हम आपको इसको लेकर और जानकारी देंगे।

सबसे पहले तो हम आपको बता दे कि अंगूर कई तरह के पोषक तत्वों, एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर से भरपूर माना जाता है, ऐसे में नियमित रूप से इस फल का सेवन करना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। वहीं दूसरी बात की शोध से पता चलता है कि अंगूर खाना वजन कम करने से लेकर हृदय रोगों के जोखिम से बचाने में भी फायदेमंद हो सकता है। दैनिक आहार में अंगूर को शामिल करना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

अंगूर से करें माइग्रेन का इलाज, कई ब्यूटी प्रॉब्लम भी होंगी दूर -  10-health-and-beauty-benefits-of-grapes - Nari Punjab Kesari

लाभकारी विटामिन्स और खनिजों के अलावा अंगूर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर की भी मौजूदगी होती है जो इसे पेट को सेहतमंद बनाए रखने में काफी मदद करती है। नियमित रूप से अंगूर खाना आपके इम्यून सिस्टम के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में अंगूर खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

कोरोना के इस दौर में हम सभी उन चीजों का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन कर रहे हैं जो इम्युनिटी पावर को बढ़ाने में मदद करती हों। ऐसे में अंगूर खाना बेहतर विकल्प हो सकता है। विटामिन-सी की उच्च मात्रा के साथ अंगूर में एंटीऑक्सिडेंट गुण भी होते हैं जो आपकी कोशिकाओं को हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से बचाने में मदद करते हैं।

कई अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन-सी का सेवन करने वाले लोगों को सामान्य सर्दी और कई तरह के अन्य संक्रमणों का खतरा कम होता है। इसके अलावा वजन कम करने की कोशिश में लगे लोगों के लिए भी अंगूर खाना फायदेमंद माना जाता है। इसमें वजन घटाने से जुड़े कई गुण होते हैं।

अंगूर में कैलोरी कम और पानी की मात्रा अधिक होती है जो वजन कम करने में आपके लिए काफी सहायक मानी जाती है। अधिक वजन वाले 91 लोगों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि भोजन से पहले ताजे अंगूर का सेवन करने वाले लोगों में वजन बढ़ने की समस्या कम होती है।

हृदय रोगों के खतरे को कम करने में अंगूर के सेवन को अध्ययनों में लाभदायक माना जाता है। नियमित रूप से अंगूर का सेवन उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल जैसे हृदय रोग के जोखिम कारकों को कम करके हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है।

अध्ययन में पाया गया है कि जिन लोगों ने छह सप्ताह तक रोजाना तीन बार अंगूर का सेवन किया उनके रक्तचाप में महत्वपूर्ण कमी देखी गई। अंगूर का सेवन गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने में भी फायदेमंद माना जाता है। अंगूर में मौजूद महत्वपूर्ण पोषक तत्व दिल को कार्यों को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments