Thursday, April 25, 2024
HomeGlobal Newsरूस और यूक्रेन वार में फंसे भारतीय विद्यार्थियों के मदद के लिए...

रूस और यूक्रेन वार में फंसे भारतीय विद्यार्थियों के मदद के लिए आगे आए सोनू सूद

सोनू सूद सबसे मुश्किल असाइनमेंट: रूस और यूक्रेन वार में फंसे भारतीय विद्यार्थियों के मदद के लिए आगे आए

सोनू सूद लोगों के लिए मसीहा

करोना काल के समय आपने तो देखा ही होगा कैसे इस महामारी के बीच सोनू सूद लोगों के लिए मसीहा बनकर आए। सोनू सूद लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं, ऐसे में एक बार फिर इन्होंने अपना मानवता का धर्म दिखाया है।रूस यूक्रेन के बीच जंग जारी है। यूक्रेन में इस वक्त भी हजारों भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। इस गंभीर अवस्था में एक्टर सोनू सूद फंसे भारतीय विद्यार्थियों के लिए मदद के लिए आगे आए हैं। यूक्रेन से लौटे कई छात्रों ने बताया कि कैसे वॉर के हालात के बीच सोनू और उनकी टीम में छात्रों की कैसे मदद की। आइए, जानते हैं सोनू सूद और उनकी टीम छात्रों की कैसे मदद कर रही है।

 

 

छात्रों की सोनू सूद ने की मदद

हर्षा नाम की छात्रा ने बताया, हम यहां क्यूब में फंसे हुए हैं। सोनू सूद सर और उनकी टीम ने हमें यहां से निकालने के लिए मदद की है। हम सब ल्वीव के लिए निकल गया है जो कि एक सुरक्षित जगह है। ल्वीव से हम भारत के लिए आराम से पहुंच जाएंगे।

विद्यार्थी: उम्मीद देने के लिए धन्यवाद

वही कीव मैं फसी चारु ने बताया कि मैं कीव से निकल रही हूं। सोनू सूद सर ने हमारी सही समय पर मदद की कुछ समय बाद हम ल्वीव पहुंच जाएंगे। उसके बाद हम वहां से आज रात को पोलैंड बॉर्डर क्रॉस करेंगे। सोनू सूद सर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद आपने और आपकी टीम ने हमें एक नई उम्मीद है।

 

सोनू सूद: यह मेरा सबसे मुश्किल असाइनमेंट

सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया (ट्विटर) पोस्ट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘यूक्रेन में हमारे स्टूडेंट के लिए काफी मुश्किल समय और शायद अब तक का मेरा सबसे मुश्किल असाइनमेंट है। सौभाग्य से हम कई स्टूडेंट्स को बॉर्डर पार करके सुरक्षित क्षेत्र में जाने में मदद करने में सफल रहे। आइए कोशिश करते रहे उन्हें हमारी जरूरत है।’ साथी में उन्होंने पोस्ट में भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास को भी धन्यवाद प्रकट किया है। इस लिंक पर जाकर आप उनके पोस्ट को देख सकते हैं  |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments