Saturday, July 27, 2024
HomeIndian Newsइस तारीख को करने जा रहे है Farhan- Shibani शादी

इस तारीख को करने जा रहे है Farhan- Shibani शादी

नई दिल्ली। बॉलीवुड के शानदार अभिनेता और डायरेक्टर फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Farhan- Shibani) का नाम शामिल है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब फरहान और शिबानी अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों ने शादी करने का फैसला किया है और अब दोनों की शादी से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

दावा किया जा रहा है कि फरहान और शिबानी अगले महीने यानी फरवरी में कोर्ट मैरिज करने वाले हैं। दोनों 21 फरवरी को अपनी शादी रजिस्टर्ड करवाने जा रहे हैं और ये जानकारी फरहान और शिबानी के एक करीबी ने दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के एक करीबी ने बताया है कि वह दोनों शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं और दोनों के लिए 21 फरवरी का दिन काफी बड़ा होगा।

करीबी ने कहा, ‘दोनों शादी करने वाले हैं क्योंकि वह काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। वे पिछले कुछ समय से शादी की प्लानिंग कर रहे हैं और आखिरकार चीजों को अगले स्तर पर जाने का फैसला किया है। 21 फरवरी को उनके रिश्ते में एक नया मोड़ आएगा क्योंकि वे जीवन भर के लिए पार्टनर बनने की औपचारिक कसम लेंगे।’

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर साल 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फरहान की ये दूसरी शादी होगी। अभिनेता की पहली शादी अधुना भबानी से हुई थी। दोनों साल 2000 में पति-पत्नी बने थे। दोनों के दो बच्चे हैं। फरहान और अधुना साल 2016 में अलग हो गए थे और फिर दोनों ने साल 2017 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments