Thursday, April 25, 2024
HomeFashion & Lifestyleअगर आप भी Morning में करते हो इन चीजों का सेवन, तो...

अगर आप भी Morning में करते हो इन चीजों का सेवन, तो आपका दिन भी रहेंगा काफी एनर्जेटिक

नई दिल्ली। गर्मियों में खुद को फिट और एनर्जेटिक रख पाना मुश्किल हो जाता है। इस दौरान होने वाली स्वेटिंग और बेचैनी से कई बार अच्छी तरह खाना खाने का भी मन नहीं करता है, जिसका असर सेहत पर पड़ता है। इससे बचने के लिए खुद को हाइड्रेट रखने के अलावा अच्छी डाइट फॉलो करना भी बहुत जरूरी होता है। सुबह की शुरुआत अच्छी होने से आप पूरे दिन हेल्दी और एनर्जेटिक बने रह सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसके लिए क्या चीज़ें हैं जरूरी।

1- सुबह उठने के बाद दो से तीन ग्लास गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे पेट अच्छी तरह साफ होता है। इसके बाद आप जो कुछ भी खाते-पीते हैं उसका ज्यादा से ज्यादा फायदा बॉडी को मिलता है।

2- पेट साफ, ब्रश करने के बाद एक ग्लास गुनगुने पानी में नींबू-शहद मिलाकर पिएं। जो कई तरह से हमारी बॉडी के लिए फायदेमंद है। बॉडी को डिटॉक्स करने के अलावा, वजन घटाने, त्वचा की गहराई से सफाई करने और डाइजेशन को भी दुरुस्त रखने में मददगार होता है।

3- खाली पेट चाय या कॉफी की जगह काढ़ा या हर्बल टी पिएं।

4- पेट को ठंडा रखने के लिए जीरे का पानी पिएं। इसे पीने से आंतें भी स्वस्थ रहती हैं साथ ही पाचन संबंधी दिक्कतें भी दूर रहती हैं।

5- बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आंवला या ऐलोवेरा जूस पीना भी फायदेमंद होता है। ये दोनों ही जूस बॉडी की गर्मी दूर करने में और टेम्प्रेचर मेंटेन रखने में मदद करते हैं।

6- जौ का पानी भी सुबह-सुबह पीना लाभकारी होता है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं जो कई रोगों की वजह है।

7- गर्मियों में नाश्ते में चीला, डोसा, इडली, म्यूसली, फ्रूट चाट, कीवी स्मूदी या तरबूज का जूस ले सकते हैं।

8- वैसे नाश्ते में पोहा, उपमा का ऑप्शन भी बेस्ट है। इसके साथ लिक्विड में आप छाछ या नारियल पानी पी सकते हैं। जो गर्मियों में हेल्दी बॉडी के लिए जरूरी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments