ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दूसरे टी-20 में 13 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। शनिवार को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 9 विकेट पर 147 रन बनाए। मैथ्यू शॉर्ट ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। हारिस रऊफ को 4 विकेट मिले। जवाब में पाकिस्तान की टीम 19.4 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। उस्मान खान ने 52 रन की पारी खेली। इरफान खान ने 37 रन बनाए। स्पेंसर जॉनसन के पांच विकेट के दम पर कंगारुओं ने यह मुकाबला अपने नाम किया। उन्हें शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पहले मैच में पाकिस्तान को 29 रन से हार मिली थी। फैक्ट- 4 विकेट लेने वाले हारिस रऊफ की ऑस्ट्रेलिया में कंगारू टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में बेस्ट गेंदबाजी रही। इंग्लिश शून्य पर आउट, रऊफ को 4 विकेट ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट जैक फ्रेजर के रूप में गिरा जो 9 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान जोश इंग्लिश खाता भी नहीं खोल पाए और शून्य के स्कोर पर आउट हुए। इन दोनों को हारिस रऊफ ने आउट किया। कंगारू टीम को तीसरा झटका अब्बास अफरीदी ने दिया और उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट को 32 रन पर बोल्ड आउट कर दिया। मार्कस स्टोइनिस इस मैच में 14 रन बनाकर आउट हो गए। ग्लेन मैक्सवेल ने 21 रन की पारी खेली। उन्हें सुफियान मुकीम ने आउट कर दिया। टिम डेविड को हारिस रऊफ ने 18 रन पर आउट कर दिया। जेवियर बार्टलेट 5 रन पर आउट हो गए। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि अब्बास अफरीदी ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए तो वहीं सुफियान मुकीम को दो सफलता मिली। बाबर ने 3 रन बनाए, उस्मान की फिफ्टी पाकिस्तान के लिए इस मैच में रिजवान के साथ बाबर ओपन करने आए। लेकिन उनका खराब फॉर्म जारी रहा और वो 3 रन बनाकर आउट हो गए। साहिबजादा फरहान 5 रन के स्कोर पर आउट गए। कप्तान रिजवान 16 रन और आगा सलमान शून्य के स्कोर पर स्पेंसर जॉनसन के एक ही ओवर में आउट हुए। उस्मान खान ने 38 गेंदों पर 52 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने पारी में 4 चौके और 1 सिक्स लगाया। अब्बास अफरीदी 4 रन बनाकर आउट हुए। जंपा ने शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को एक ही ओवर में शून्य के स्कोर पर आउट किया। इरफान खान ने अंतिम ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की लेकिन पाकिस्तान को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने 28 बॉल पर 37 रन की पारी खेली। स्पेंसर जॉनसन ने 4 ओवर में 26 रन देकर 5 विकेट झटके और टीम के सबसे सफल गेंदबाज भी रहे। दोनों टीमों की प्लेइंग XI पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, उस्मान खान, आगा सलमान, इरफान खान, अब्बास अफरीदी, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ और सुफियान मुकीम। ऑस्ट्रेलिया: जोश इंग्लिश (विकेट कीपर/कप्तान),मैथ्यू शॉर्ट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जंपा और स्पेंसर जॉनसन।
सिंघम टीम पर टिप्पणी के बाद भूषण कुमार का यू-टर्न:कहा- बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, अजय-रोहित से अच्छे रिश्ते हैं
टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने हाल ही में सिंघम अगेन की टीम को लेकर एक टिप्पणी की थी और आरोप लगाया था कि स्क्रीन शेयरिंग के दौरान भूल भुलैया 3 के साथ नाइंसाफी हुई थी। हालांकि, अब भूषण कुमार ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मीडिया ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया है और उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था। उनका कहना था कि दोनों ही फिल्मों के रिलीज के दौरान थिएटरों ने स्क्रीन शेयरिंग में सही समर्थन नहीं दिया। भूषण ने यह भी स्पष्ट किया कि अजय देवगन और रोहित शेट्टी के साथ उनके बहुत अच्छे रिश्ते हैं। भूषण कुमार का बयान
कनेक्ट सिने के साथ हालिया बातचीत में भूषण कुमार ने कहा था, ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज से पहले स्क्रीन बराबर बांटने को लेकर मेरी सिंघम अगेन की टीम से बहस हुई थी। मेरा मानना था कि ये दोनों ही फिल्में बड़ी हैं, इसलिए दोनों को बराबर स्क्रीन मिलनी चाहिए। मैं इस मामले में निष्पक्षता चाहता था, लेकिन कुछ पर्सनल इंटरेस्ट्स के चलते ऐसा नहीं हो पाया। इसे लेकर सिंघम अगेन की टीम ने अनफेयर किया। हालांकि, मैं थिएटर चेन को दोष नहीं देना चाहता, क्योंकि वे दूसरी फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर थे और उनके कुछ मुद्दे थे। इसके बाद भी उन्होंने हमें सपोर्ट किया। सिंघम अगेन के टाइटल ट्रैक पर टी-सीरीज ने लगाया था स्ट्राइक
बता दें, यूट्यूब पर सिंघम अगेन का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था, तो कुछ ही देर बाद टी-सीरीज ने उस वीडियो पर कॉपीराइट स्ट्राइक लगा दी थी। दावा था कि इस सॉन्ग पर 2011 की मूल सिंघम फिल्म की थीम के कुछ तत्व शामिल हैं, जिनके राइट्स उनके पास हैं। इसके बाद डायरेक्टर रोहित शेट्टी को सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से टाइटल ट्रैक को हटाना पड़ा था। गाने की फिर से एडिटिंग करनी पड़ी और इसे फिर से दोबारा यूट्यूब पर अपलोड करना पड़ा। ——————-
इससे जुड़ी खबर पढ़ें
1. भूषण कुमार ने किया बड़ा खुलासा:अजय देवगन और रोहित शेट्टी पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- ‘भुल भूलैया-3 के साथ नाइंसाफी हुई’ कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 का क्लेश अजय देवगन की सिंघम अगेन से हुआ था। यह फिल्म दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज हुई थी। अब हाल ही में टी-सीरीज़ के मालिक भूषण कुमार ने एक इंटरव्यू में अजय देवगन और रोहित शेट्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सिंघम अगेन की टीम को अनफेयर बताया। पूरी खबर पढ़ें…
धर्म संसद में सनातन बोर्ड की मांग:शंकराचार्य बोले- सनातनी ही भारत के मूलनिवासी; प्रदीप मिश्रा ने कहा- घर में जितने सदस्य, उतने शस्त्र रखो
दिल्ली के करतार नगर इलाके में शनिवार को तीसरी सनातन धर्म संसद का आयोजन हुआ। इसमें द्वारकापीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती समेत देश के प्रमुख 50-60 संत, साध्वी, कथावाचक शामिल हुए। एक हजार से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम में पहुंचे। संसद का आयोजन कराने वाले कथावाचक देवकीनंदन ने वक्फ बोर्ड की तरह ही सनातन बोर्ड बनाने की मांग की। हमें नहीं भूलना चाहिए कि आंध्र प्रदेश में तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम में चर्बी मिलाकर हमें खिलाई गई। उन्होंने चौथी धर्म संसद अगले साल प्रयागराज में होने जा रहे कुंभ मेले में रखने की बात कही। शंकराचार्य सरस्वती ने कहा- सनातन धर्म वाला ही भारत देश का मूलनिवासी है। सभी को रहने का अधिकार है वो अलग बात है। लेकिन हमारे ऊपर आक्रमण करने का अधिकार किसी को नहीं है। कुबेरेश्वर धाम के पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि आपके (लोगों) घर में जितने सदस्य रहते हैं, सभी के पास शस्त्र और शास्त्र दोनों हों। हमारे देवता बिना शस्त्र के नहीं चलते, इसलिए आप हमारे हमारे शस्त्र और शास्त्रों का साथ बनाकर चलें। दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चली धर्म संसद में द्वारकापीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवीन्द्र पुरी, कथावाचक देवकीनंदन, अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास, कुबेरेश्वर धाम के प्रदीप मिश्रा, कथावाचक सरस्वती मां सहित सहित अन्य लोग पहुंचे थे। सनातन धर्म संसद की 4 तस्वीरें… धर्म संसद में किसने क्या कहा… ………………………………………….. सनातन धर्म से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अगहन मास शुरू, 15 दिसंबर तक रहेगा: इस महीने में होती है श्रीकृष्ण और शंख पूजा, अक्षय पुण्य के लिए स्नान-दान और व्रत करने की परंपरा 16 नवंबर से अगहन महीना शुरू हो गया है। जो 15 दिसंबर तक रहेगा। इस महीने सुख-समृद्धि के लिए शंख और लक्ष्मी जी की पूजा करने की परंपरा है। सूर्य को जल भी चढ़ाते हैं। इससे हर तरह के दोषों से मुक्ति मिलती है। मान्यता है, इस महीने किए गए स्नान-दान, व्रत और पूजा-पाठ से अक्षय पुण्य मिलता है। श्रीकृष्ण का प्रिय महीना होने से अगहन मास में यमुना नदी में नहाने का विधान ग्रंथों में बताया है। इससे हर तरह के दोष खत्म हो जाते हैं। इस महीने के आखिरी दिन यानी पूर्णिमा पर चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में रहता है। इसलिए इसे मार्गशीर्ष कहा गया है। पूरी खबर पढ़ें…
ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी टूर का शेड्यूल जारी किया:PoK के शहर नहीं; PCB ने 3 शहर शामिल किए थे, BCCI ने आपत्ति जताई थी
ICC ने शनिवार को चैंपियंस ट्रॉफी टूर का शेड्यूल जारी कर दिया। इसमें PoK के शहरों को शामिल नहीं किया गया है। इससे पहले, PCB ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रॉफी के टूर का शेड्यूल पोस्ट किया था। इसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के भी 3 शहर शामिल थे। इस पर BCCI ने आपत्ति जताई थी। ट्रॉफी टूर आज इस्लामाबाद से शुरू हो गया है। ICC ने पोस्ट करके शेड्यूल जारी किया, इसमें PoK के शहर नहीं है PCB ने शेड्यूल पोस्ट किया था, इसमें PoK के तीन शहर थे PCB स्कार्दू, हुंजा और मुजफ्फराबाद ले जाना चाहता था टूर
PCB ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रॉफी के टूर को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। PCB ने लिखा था- ‘टूर 16 नवंबर को इस्लामाबाद से शुरू होगा। इसके बाद यह कई शहरों से होते हुए PoK के स्कार्दू, हुंजा और मुजफ्फराबाद भी जाएगा।’ न्यूज एजेंसी ANI को एक सूत्र ने बताया था, BCCI सचिव जय शाह ने PCB के चैंपियंस ट्रॉफी का टूर PoK में कराने की घोषणा पर आपत्ति जताई थी। शाह ने इस मामले को ICC के सामने उठाया था। उन्होंने कहा था कि इस मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। पाकिस्तान में खेली जानी है चैंपियंस ट्रॉफी
पाकिस्तान फरवरी 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने वाला है, लेकिन टीम इंडिया ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है। 15 नवंबर: ICC ने BCCI से पूछा- टीम इंडिया को पाकिस्तान न भेजने की वजह बताएं
ICC ने BCCI से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान न भेजने के लिए लिखित में जवाब मांगा है। ANI ने पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट के हवाले से लिखा, PCB ने ICC से भारत के जवाब की एक कॉपी उन्हें देने का अनुरोध किया है। 12 नवंबर: PCB ने ICC को लिखा था- पाकिस्तान क्यों नहीं आ सकता भारत
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीन दिन पहले टीम इंडिया के पाकिस्तान न जाने को लेकर ICC से जवाब मांगा था। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, PCB स्पोक्सपर्सन ने बताया था कि अगर सुरक्षा मामलों की वजह से भारत, पाकिस्तान नहीं आ रहा है तो पिछले दिनों न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया है। फिर टीम इंडिया को क्यों परेशानी हो रही है। 09 नवंबर: हाइब्रिड मॉडल से पाकिस्तान ने इनकार किया
BCCI चाहता है टीम इंडिया के मैच UAE या दुबई में हों, हालांकि PCB पहले ही साफ कर चुका है कि वह हाइब्रिड मॉडल में चैंपियंस ट्रॉफी नहीं कराएगा। हाइब्रिड मॉडल यानी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर हों और बाकी टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाए। एशिया कप में पाकिस्तान नहीं गया था भारत, हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया पिछले साल सितंबर में एशिया कप खेला गया था। पाकिस्तान को इसकी मेजबानी मिली थी, लेकिन भारत ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद ACC ने यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में कराया। भारत के सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले गए और बाकी टूर्नामेंट पाकिस्तान में हुआ। पाकिस्तान ने भारत से अपना मुकाबला श्रीलंका में खेला था। वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत आई थी पाकिस्तान टीम
पाकिस्तान की टीम पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आई थी। तब इंडिया और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को मुकाबला खेला गया था। इस मैच को भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता था। कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी जमाई थी। जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। उन्होंने 19 रन देकर 2 विकेट लिए थे। मुंबई में आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान नहीं जा रहा भारत
भारतीय टीम ने 2007-08 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। 2008 में मुंबई पर आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से मना कर दिया। तब से दोनों टीमें ICC और ACC के टूर्नामेंट में ही खेलती हैं। 2013 के बाद से दोनों टीमें 13 वनडे और 8 टी-20 मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेल चुकी हैं। पाकिस्तान में 2009 के दौरान श्रीलंका टीम पर भी आतंकी हमला हो चुका है। यह खबर भी पढ़ें… रोहित के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे शमी:दूसरे टेस्ट मैच में टीम में शामिल किए जाने की संभावना; वर्ल्ड कप में चोटिल हुए थे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कप्तान रोहित शर्मा के साथ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे। पांच मैचों की यह टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी। उनके टीम में शामिल होने पर फैसला एक मैच के बाद ही लिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…
राहुल बोले- PM मोदी को बाइडेन जैसे भूलने की बीमारी:भाषण देते वक्त भूल जाते हैं कि क्या कहना है, पीछे से बताना पड़ता है
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से की। राहुल ने कहा- ‘मोदी जी की याददाश्त कमजोर हो रही है, अमेरिकी राष्ट्रपति को भी भूलने की बीमारी है।’ राहुल ने कहा कि मेरी बहन ने मुझे बताया कि आजकल मोदी जी अपने भाषणों में वही बातें बोल रहे हैं, जो हम बोल रहे हैं। शायद मोदी जी को मेमोरी लॉस हो गया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति भी भाषण देते वक्त भूल जाते थे। कुछ बोलना होता था और कुछ और बोल देते थे। फिर पीछे से उन्हें बताया जाता था कि ये नहीं बोलना है। यूक्रेन के राष्ट्रपति आए थे, उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति ने रूस का राष्ट्रपति पुतिन कह दिया। उनके पीछे खड़े लोगों ने कहा कि ये रूस के नहीं हैं, यूक्रेन के हैं। उनका मेमोरी लॉस हो गया था। ऐसे ही हमारे प्रधानमंत्री का मेमोरी लॉस हो गया है। राहुल बोले- पीएम हमारे भाषणों की बातें दोहरा रहे
राहुल ने कहा कि हो सकता है अगली मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी आपसे कहेंगे कि महाराष्ट्र सरकार सोयाबीन के लिए प्रति क्विंटल 7 हजार रुपए देती है। मैंने कहा भाजपा कॉन्सटीट्यूशन पर आक्रमण कर रही है, वो कहते हैं कांग्रेस पार्टी संविधान पर आक्रमण कर रही है। मैं हर भाषण में संविधान की कॉपी लेकर चल रहा हूं, इसे दिखा रहा हूं, एक साल में कह रहा हूं कि भाजपा इस पर आक्रमण कर रही है। मोदी जी को पता लगा कि लोगों को गुस्सा आ रहा है तो मोदी जी कहने लगे हैं कि राहुल गांधी संविधान पर हमला कर रहे हैं। मैं हर भाषण में कहता हूं कि 50% आरक्षण की दीवार को गिराकर हम दायरा बड़ा कर देंगे। लोकसभा में मैंने मोदी जी के सामने ये कहा कि 50% आरक्षण की दीवार जिसे आप नहीं तोड़ना वाह रहे हो, उसे हम लोकसभा में तोड़कर दिखाएंगे। लेकिन उनको मेमोरी लॉस हो गया। वो कहते हैं कि राहुल गांधी आरक्षण के खिलाफ है। अगली मीटिंग में कहेंगे राहुल गांधी जातीय जनगणना के खिलाफ हैं। जबकि मैंने उनके सामने कहा है कि मोदी जी जातीय जनगणना कराइए। देश को पता लगना चाहिए कि कितने दलित हैं, कितने आदिवासी है और कितने पिछड़े वर्ग के लोग हैं। देश का पता लगना चाहिए कि इनकी भागीदारी कितनी है। प्रियंका शिर्डी में बोलीं- NDA के झूठ से जनता परेशान
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी शनिवार को महाराष्ट्र के शिर्डी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- ये उमड़ता जनसैलाब गवाही दे रहा है कि महाराष्ट्र की जनता NDA सरकार के झूठ और जुमलों से परेशान हो चुकी है। हम इस अहंकारी सरकार को सत्ता से बाहर कर, यहां महाविकास आघाड़ी की जनहितैषी सरकार बनाने जा रहे हैं। BJP के लोग संविधान की बात करते हैं, लेकिन इस प्रदेश में संविधान की धज्जियां किसने उड़ाई? संविधान कहता है कि जनता के हाथों में सबसे बड़ी शक्ति उनका वोट है और जनता अपने वोट के द्वारा अपनी सरकार चुनेगी। लेकिन यहां क्या हुआ? प्रियंका के भाषण की प्रमुख बातें… 1. भाजपा ने डरा-धमकाकर महाराष्ट्र की सरकार चोरी की
पहले जनता ने सरकार चुनी और फिर पैसों के दम पर, डराकर-धमकाकर, एजेंसियों का इस्तेमाल कर यहां की सरकार चोरी की गई। यहां की सरकार चोरी करके नरेंद्र मोदी, BJP ने महाराष्ट्र की जनता के साथ विश्वासघात किया है। 2. मोदी दी ने अरबपतियों का करोड़ों का कर्ज माफ किया, किसानों का नहीं करते
BJP सरकार की नीतियों ने किसान, युवा, महिला समेत हर वर्ग को कमजोर करने का काम किया है। नरेंद्र मोदी ने चंद अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है, लेकिन किसानों की कर्जमाफी की बात पर कहते हैं कि ‘पैसा नहीं है’। जबकि कांग्रेस की सरकारों ने किसानों का कर्ज माफ किया है। 3. महाराष्ट्र का रोजगार दूसरे प्रदेशों में भेजा गया
महाराष्ट्र का रोजगार दूसरे प्रदेश में क्यों भेजा गया। यहां 2 लाख सरकारी पद खाली हैं, जिन्हें भरा नहीं गया। नौजवान बेरोजगार हैं, अपना आत्मविश्वास खो रहे हैं, उन्हें जवाब कौन देगा? नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र की सरकार को इसका जवाब देना पड़ेगा। BJP सरकार आपके साथ भेदभाव करती है। इस सरकार ने करीब 10 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से दूसरे प्रदेशों में भेज दिए। वेदांता-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर प्लांट, टाटा एयरबस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, ड्रग पार्क समेत कई प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से गुजरात भेज दिए गए। लाखों नौकरियां ख़त्म हो गईं। महाराष्ट्र को कमजोर किया गया, लेकिन नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हम प्रदेश को मजबूत कर रहे हैं। 4. मोदी सरकार में देश में महंगाई बढ़ी
नरेंद्र मोदी मंच से आकर कहते हैं, वो सरकार और थी, ‘आज मोदी है’। सच बात है, आज मोदी है.. इसीलिए: देश में महंगाई है, महाराष्ट्र का किसान तड़प रहा है, 10 साल से सोयाबीन के दाम नहीं बढ़ाए। आपने किसानों के लिए क्या किया है। खेती-किसानी के सामान पर GST लगा दिया। प्याज, कपास, दूध, संतरे के किसान पर आपने हर तरफ से हमला किया है। कांग्रेस सरकार में किसान खुशहाल था। इसीलिए जनता अब समझ गई है कि वो सरकार और थी… ‘आज मोदी है’। ———————————– महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… फडणवीस बोले-अजित पवार दशकों तक हिंदू विरोधियों के साथ रहे:’बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे में कुछ भी गलत नहीं, उन्हें समझने में थोड़ा वक्त लगेगा महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बीच डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने ने बंटेंगे तो कटेंगे नारे का महायुति और भाजपा में हो रहे विरोध पर कहा- मुझे योगी जी के नारे में कुछ भी गलत नहीं लगता। इस देश का इतिहास देख लीजिए, जब-जब इस देश को जातियों, प्रांतों और समुदायों में बांटा गया, यह देश गुलाम हुआ है। पूरी खबर यहां पढ़ें… नागपुर में कन्हैया कुमार बोले- धर्म सब मिलकर बचाएंगे:ऐसा नहीं होगा कि हम धर्म बचाएं और डिप्टी सीएम की पत्नी इंस्टग्राम रील्स बनाएं कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने गुरुवार को महाराष्ट्र के नागपुर में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के धर्मयुद्ध वाले बयान का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर धर्म बचाना है तो सब मिलकर बचाएंगे। ऐसा तो नहीं होगा न कि हम धर्म बचाएंगे और डिप्टी सीएम की पत्नी इंस्टाग्राम पर रील्स बनाएंगीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
‘बिग बॉस 18’ में एडिन रोज की वाइल्ड कार्ड एंट्री:‘गंदी बात सीजन 4’ से चर्चा में आईं, साउथ फिल्मों में भी किया काम
पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन-18 में आज मॉडल और एक्ट्रेस एडिन रोज वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री लेने जा रही हैं। यह जानकारी दैनिक भास्कर के एक्सक्लूसिव सोर्सेस ने दी है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस अपनी एंट्री से बिग बॉस में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी। वहीं, इससे पहले दैनिक भास्कर ने एक्सक्लूसिवली यह भी बताया था कि बिग बॉस 18 में सलमान खान की जगह अब रवि किशन वीकेंड का वार एपिसोड को होस्ट करेंगे। कौन हैं एडिन रोज
दुबई में जन्मी एडिन रोज एक इंस्टाग्राम मॉडल से अभिनेत्री बनी हैं। उन्हें एल्ट बालाजी के शो गंदी बात सीजन 4 में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। एडिन रोज की सोशल मीडिया पर एक बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। एडिन रोज तेलुगु फिल्म ‘रावणसुरा’ में काम कर चुकी हैं। यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। इन दिनों वो साउथ में ही फिल्म मेकर विग्नेश सिवन की फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ में काम कर रही हैं। ——————————————– इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए .. बिग बॉस 18 में जल्द होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री:बोल्डनेस से सुर्खियों में रहने वालीं अदिति मिस्त्री बनेंगी शो का हिस्सा भास्कर के एक्सक्लूसिव सूत्रों के अनुसार, अदिति मिस्त्री शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर शामिल होने वाली हैं। पढ़े पूरी खबर..
शुभमन गिल की उंगली में चोट लगी:केएल राहुल भी चोटिल हैं; 22 नवंबर से खेला जाएगा पहला टेस्ट
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया को एक और झटका लगा है। बल्लेबाज शुभमन गिल भी चोटिल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिल को शनिवार को पर्थ में मैच सिमुलेशन के दौरान स्लिप में फील्डिंग करते समय उंगली में चोट लगी है। TOI को एक सूत्र ने बताया, हां गिल चोट लगी है, लेकिन पर्थ में नहीं खेलेंगे यह अभी कहना जल्दबाजी होगी। मेडिकल टीम उन पर कड़ी नजर बनाए रखी है, 2-3 दिनों के बाद फैसला लिया जाएगा। इससे एक दिन पहले केएल राहुल को भी गेंद लगी थी और वे प्रैक्टिस जारी नहीं रख सके थे। वहीं विराट कोहली ने भी स्कैन कराया था। हालांकि बाद में पता चला कि कोहली बिल्कुल ठीक हैं। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में पहले टेस्ट के साथ करेगी। वहां भारतीय टीम को 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारतीय टीम के लिए अहम है। केएल राहुल की कोहनी में चोट
इससे पहले, केएल राहुल चोटिल हो गए थे। शुक्रवार को प्रैक्टिस मैच के दौरान राहुल की कोहनी में प्रसिद्ध कृष्णा की बॉल लगी और वे स्कैन के लिए मैदान से बाहर चले गए। इस बीच, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने दावा किया था कि कोहली ने भी एक अज्ञात चोट के लिए स्कैन कराया है। बेंगलुरु के इस खिलाड़ी ने अपना आखिरी टेस्ट शतक दिसंबर 2023 में सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था और तब से उन्होंने नौ पारियों में सिर्फ 2 अर्द्धशतक बनाए हैं। दावा- कोहली ने भी स्कैन कराया था
ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने दावा किया था कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार को एक अज्ञात चोट के लिए स्कैन करवाया। हालांकि, उन्हें प्रैक्टिस मैच में खेलने से नहीं रोका गया और उन्होंने आउट होने से पहले 15 रन बनाए। इस पर एक सूत्र ने PTI को बताया, ‘विराट कोहली के साथ अभी कोई चिंता नहीं है।’ वे बड़े रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उनका आखिरी टेस्ट शतक जुलाई 2023 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ था। तब से, 36 साल के खिलाड़ी ने 14 टेस्ट पारियों में सिर्फ दो अर्द्धशतक बनाए हैं। पिछली 60 पारियों में, कोहली ने सिर्फ दो शतकों के साथ 31.68 का औसत बनाया है। 2024 में उनका औसत छह टेस्ट में सिर्फ 22.72 है।
असम में कुकी समुदाय के लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज:जिरीबाम में मारे गए 10 कुकी उग्रवादियों का शव लेने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे
असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SMCH) के बाहर पुलिस और कुकी समुदाय के लोगों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया। दरअसल, मणिपुर के जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 10 उग्रवादियों के परिजन उनके शव मांगने के लिए अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। असम पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि शव मणिपुर पुलिस को सौंपे जाएंगे, लेकिन परिजन शव वहीं सौंपे जाने की मांग करते हुए पत्थरबाजी पर उतर आए। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जिसके बाद हालात काबू में आए और परिजन मणिपुर पुलिस से शव लेने पर सहमत हुए। अब शवों को मणिपुर के चुराचांदपुर एयरलिफ्ट किया जा रहा है। 11 नवंबर को मारे गए थे 10 कुकी उग्रवादी
मणिपुर के जिरिबाम जिले में 11 नवंबर को CRPF जवानों ने एनकाउंटर में 10 कुकी उग्रवादियों को मार गिराया था। घटना दोपहर 2.30 बजे बोरोबेकेरा के जकुराडोर करोंग इलाके में हुई थी। यहां के पुलिस स्टेशन और CRPF चौकी पर इन उग्रवादियों ने हमला किया था। जवाबी कार्रवाई के दौरान CRPF का एक जवान घायल हो गया, उसका असम के सिलचर में इलाज जारी है। ये इलाका असम सीमा से लगा हुआ है। पुलिस स्टेशन के नजदीक ही मणिपुर हिंसा में विस्थापित लोगों के लिए एक राहत शिविर है। यहां रह रहे लोग कुकी उग्रवादियों के निशाने पर हैं। शिविर पर पहले भी हमले हो चुके हैं। एहतियातन इस इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और अगले आदेश तक कर्फ्यू लगाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक उग्रवादी सैनिकों जैसी वर्दी पहने थे। इनके पास से 3 AK राइफल, 4 SLR , 2 इंसास राइफल, एक RPG, 1 पंप एक्शन गन, बीपी हेलमेट और मैगजीन बरामद हुई हैं। मुठभेड़ की 2 तस्वीरें… एक दिन पहले जिरी नदी में मिले थे 3 शव
एक दिन पहले शुक्रवार को एक महिला और दो बच्चों के शव जिरी नदी में बहते मिले। इन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 11 नवंबर को मुठभेड़ के दौरान जिरीबाम जिले के बोरोब्रेका थाना परिसर स्थित राहत शिविर से 6 लोग लापता हो गए थे। ये तीन शव उन्हीं में से बताए गए हैं। ये शव सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजे गए। छह लापता लोगों की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई थी कि हमला करने वाले उग्रवादियों ने महिलाओं और बच्चों का अपहरण किया है। इनकी तलाश की मांग को लेकर राज्य के अलग-अलग हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। अभियान की निगरानी के लिए शुक्रवार को इंफाल से आईजी और डीआईजी रैंक के अफसरों को जिरीबाम भेजा गया है। न्याय की मांग को लेकर कुकी समुदाय का प्रदर्शन
कुकी समुदाय से जुड़े लोग मुठभेड़ में मारे गए लोगों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को चुराचांदपुर में सैकड़ों लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि मुठभेड़ की न्यायिक जांच हो। वहीं, तीन शव बरामद होने के बाद शनिवार को इंफाल घाटी के कई इलाकों में सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। मुख्य रूप से महिलाओं ने इंफाल वेस्ट जिले के क्वाकिथेल और सगोलबंद टेरा इलाकों में टायर जलाकर सड़कें जाम कीं। ख्वैरामबंद बाजार में महिला व्यापारियों ने विरोध रैली निकाली, जबकि भारी सुरक्षा बल तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय विधायकों का इस्तीफा मांगा
इंफाल में लोगों ने स्थानीय विधायकों के घरों पर धावा बोल दिया और उनसे इस्तीफे की मांग की। लोगों का कहना है कि ये नेता लोगों की जिंदगी और संपत्तियों की सुरक्षा करने में विफल रहे हैं। कीसामथामथोंग और खुरई विधानसभा क्षेत्रों सहित अन्य क्षेत्रों के विधायकों के घरों पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया। मणिपुर में हिंसा को लगभग 500 दिन हुए
कुकी-मैतेई के बीच चल रही हिंसा को लगभग 500 दिन हो गए। इस दौरान 237 मौतें हुईं, 1500 से ज्यादा लोग जख्मी हुए, 60 हजार लोग घर छोड़कर रिलीफ कैंप में रह रहे हैं। करीब 11 हजार FIR दर्ज की गईं और 500 लोगों को अरेस्ट किया गया। इस दौरान महिलाओं की न्यूड परेड, गैंगरेप, जिंदा जलाने और गला काटने जैसी घटनाएं हुईं। अब भी मणिपुर दो हिस्सों में बंटा है। पहाड़ी जिलों में कुकी हैं और मैदानी जिलों में मैतेई। दोनों के बीच सरहदें खिचीं हैं, जिन्हें पार करने का मतलब है मौत। स्कूल- मोबाइल इंटरनेट बंद किए गए। मणिपुर में अचानक बढ़ी हिंसक घटनाओं के बाद राज्य सरकार ने 10 सितंबर को 5 दिन के लिए इंटरनेट पर बैन लगाया था। हालांकि 12 सितंबर को ब्रॉडबैंड इंटरनेट से बैन हटा लिया गया था। 4 पॉइंट्स में समझिए मणिपुर हिंसा की वजह…
मणिपुर की आबादी करीब 38 लाख है। यहां तीन प्रमुख समुदाय हैं- मैतेई, नगा और कुकी। मैतई ज्यादातर हिंदू हैं। नगा-कुकी ईसाई धर्म को मानते हैं। ST वर्ग में आते हैं। इनकी आबादी करीब 50% है। राज्य के करीब 10% इलाके में फैली इंफाल घाटी मैतेई समुदाय बहुल ही है। नगा-कुकी की आबादी करीब 34 प्रतिशत है। ये लोग राज्य के करीब 90% इलाके में रहते हैं। कैसे शुरू हुआ विवाद: मैतेई समुदाय की मांग है कि उन्हें भी जनजाति का दर्जा दिया जाए। समुदाय ने इसके लिए मणिपुर हाई कोर्ट में याचिका लगाई। समुदाय की दलील थी कि 1949 में मणिपुर का भारत में विलय हुआ था। उससे पहले उन्हें जनजाति का ही दर्जा मिला हुआ था। इसके बाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से सिफारिश की कि मैतेई को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किया जाए। मैतेई का तर्क क्या है: मैतेई जनजाति वाले मानते हैं कि सालों पहले उनके राजाओं ने म्यांमार से कुकी काे युद्ध लड़ने के लिए बुलाया था। उसके बाद ये स्थायी निवासी हो गए। इन लोगों ने रोजगार के लिए जंगल काटे और अफीम की खेती करने लगे। इससे मणिपुर ड्रग तस्करी का ट्राएंगल बन गया है। यह सब खुलेआम हो रहा है। इन्होंने नागा लोगों से लड़ने के लिए आर्म्स ग्रुप बनाया। नगा-कुकी विरोध में क्यों हैं: बाकी दोनों जनजाति मैतेई समुदाय को आरक्षण देने के विरोध में हैं। इनका कहना है कि राज्य की 60 में से 40 विधानसभा सीट पहले से मैतेई बहुल इंफाल घाटी में हैं। ऐसे में ST वर्ग में मैतेई को आरक्षण मिलने से उनके अधिकारों का बंटवारा होगा। सियासी समीकरण क्या हैं: मणिपुर के 60 विधायकों में से 40 विधायक मैतेई और 20 विधायक नगा-कुकी जनजाति से हैं। अब तक 12 CM में से दो ही जनजाति से रहे हैं।
OTTplay and Netplus Join Forces to Deliver Unmatched Digital Entertainment in Punjab
OTTplay, Indias leading OTT content aggregator, is thrilled to announce a strategic partnership with Netplus, a top internet service provider in Punjab. This collaboration marks a significant step towards expanding OTTplay’s regional footprint and the growing demand from discerning consumers in Punjab. With this partnership, consumers can vouch for bundled offerings that ensure high-speed internet along with a rich array of digital content all in one convenient package.
![]() |
Dr Prem Ojha and Mr Avinash Mudaliar pose with the signed memos
The newly launched Netplus plan with OTTplay offers an impeccable 100 MBPS internet connection along with a range of OTT offerings bundled together. The plan is priced at Rs. 599 + GST and includes ZEE5, Sony LIV, Chaupal Punjabi, Lionsgate, Shemaroo and 20 other OTT platforms for consumers to have an enhanced viewing experience and a myriad of options to choose from.
Commenting on the partnership, Mr. Avinash Mudaliar, CEO and Co-founder of OTTplay, expressed, “We are extremely excited about our partnership with Netplus and entering a new market filled with various opportunities. This alliance will enable us to deliver exceptional entertainment experiences to our audience in Punjab. We hope that this partnership will be fruitful in lieu of the rising demand for regional content consumption. Our combined strengths will significantly enhance the digital viewing experience and expand our cumulative reach in this vibrant market.“
Adding to the excitement around the partnership, Dr. Prem Ojha, CEO of Netplus, said, “Netplus Broadband is the dominant market leader in Broadband and Entertainment space, in the region. OTT Play, backed by HT Group is one of the strongest player in the country. We are very excited and confident that this partnership will empower us to deliver the best in class entertainment to over 3 million broadband & cable subscribers. We are committed to adding more value and enhancing user experience on a continual basis.This partnership and the following initiatives will further strengthen our customer offerings for new as well as the existing customers. Our attractive bundled plans including high speed broadband, unlimited voice, rich OTT package and comprehensive video content, continue to be very affordable and most attractive in the market.”
Enabling access to 25 OTT platforms via OTTplay Premium, this extensive package endeavors to provide seamless, high-quality digital entertainment experiences to households across the region of Punjab. Netplus will complement OTTplays offerings by providing an uninterrupted streaming experience for users. This partnership underscores the commitment of both companies to bring high-quality content and reliable internet services to every consumer in the region of Punjab.
About OTTplay
OTTplay is India’s pioneering OTT aggregator that uses AI-based recommendations to revolutionize content discovery and consumption. With the introduction of OTTplay Premium, the platform now offers a curated selection of content from 40 premier OTT platforms which are personalized based on each user’s unique preferences.
About Netplus
The preferred broadband service provider of Punjab – revered for its superfast connection speeds and high customer retention rate, Netplus Broadband is the dominant and fastest growing ISP in the region, providing next-gen services such as High-Speed Broadband, Smart Telephony & OTT. The company offers high speed internet through the FTTH network to residential, SME and corporate customers across major cities and townships of urban Punjab, and via hotspot wireless broadband in rural Punjab. With an extensive FTTH network across 8 states, the company delivers world-class services to over 7 lakh customers.

Raghav Juyal and Harshvardhan Rane’s On-Set Fight Shocks Fans
Bollywood is in a state of shock after an explosive fight broke out between stars Raghav Juyal and Harshvardhan Rane during a promotional shoot. A 15-second video, captured by a crew member and now circulating online, shows the two actors in a heated hand-to-hand combat, leaving the set in chaos.
|
|
Raghav Juyal and Harshvardhan Ranes Explosive Fight Caught on Camera
The clip, which has quickly gone viral, depicts a fierce argument that escalates into a physical altercation, with props and equipment being knocked over in the fray. Raghav Juyal, who rose to fame with reality shows and solidified his status with action hits like “Kill,” and Harshvardhan Rane, known for his hit show “Sanam Teri Kasam” was also seen in a recent action film “Dange”.
Raghav Juyal and Harshvardhan Rane’s On-Set Fight Shocks Fans
YouTube Link www.youtube.com/watchv=EmuQSTcO6Dg
Eyewitnesses described the scene as something that escalated quite quickly. “They were at a promotional shoot where they got into an argument which escalated into a fist fight,” said an anonymous crew member.
The incident has sparked widespread speculation and curiosity. Was this clash the result of a professional disagreement, or was there a deeper, more personal issue at play Representatives for both actors have so far remained silent, only fueling the mystery.
The incident has sparked widespread speculation and curiosity across Mumbai. Was it a disagreement over the shoot, or something more personal The silence from both actors’ representatives has only fuelled the mystery, keeping everyone guessing.



