Tuesday, May 21, 2024
HomeIndian Newsसामने आई Mouni Roy की शादी फंक्शन की प्यारी तस्वीरें,आज एक्ट्रेस लेंगी...

सामने आई Mouni Roy की शादी फंक्शन की प्यारी तस्वीरें,आज एक्ट्रेस लेंगी सात फेरे

नई दिल्ली। एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) आज यानी 27 जनवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। मौनी आज अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। बीते दिन मौनी रॉय की मेहंदी और हल्दी की रस्म हुई। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने होने वाले पति सूरज नांबियार के साथ एक रोमांटि तस्वीर फैंस के साथ सेयर की है। इस तस्वीर में दूल्हा दुल्हन बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

मौनी रॉय

इस तस्वीर को साझा करते हुए मौनी ने लिखा- मेरा सबकुछ इसके साथ ही उन्होंनेॐ नमः शिवायः भी लिखा है। इस तस्वीर में मौनी लाल रंग के सूट में नजर आ रही हैं वहीं सूरज ने सफेद रंग का कुर्ता पहना हुआ है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स मौनी की इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

बीते रोज टीवी के कई सितारे सूरज नांबियार और मौनी रॉय की मेहंदी और हल्दी की रस्म में पहुंचे थे। इस लिस्ट में अर्जुन बिजलानी, आशका गोराडिया और मंदिरा बेदी जैसे सितारों का नाम शामिल है। मौनी की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें अर्जुन बिजलानी और मंदिरा बेदी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Mouni Roy Wedding

अपनी मेहंदी में एक्ट्रेस पीले रंग के लहंगे में स्टेज पर बैठी मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक अन्य वाीडियो में एक्ट्रेस मेहंदी लगवाते हुए टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के साथ हंसती हुई दिखाई दे रही हैं। मौनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इसके अलावा भी कई सारे वीडियो और फोटोज सामने आ रहे है, फैंस को काफी पसंद आ रहे है। आपको बता दे कि मौनी जहां इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं वहीं सूरज इन सभी से दूर एक इनवेस्टमेंट बैंकर हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments