Friday, April 19, 2024
HomeIndian Newsपुलिस ने सपा विधायक के घर से सकुशल बरामद किये ब्लॉक...

पुलिस ने सपा विधायक के घर से सकुशल बरामद किये ब्लॉक प्रमुख रामकुमार और उसकी पत्नी और 4 बच्चे

नई दिल्ली:  उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव के बाद से बस्ती में बेहद चर्चित ब्लाक प्रमुख के अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार देर रात पुलिस ने बस्ती सदर से नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी के विधायक महेन्द्र नाथ यादव के आवास से ब्लाक प्रमुख   को सकुशल बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, तकरीबन 4 महीने से का अपहरण किया गया था। जिसके बाद कलवारी थाने में विधायक महेंद्र यादव पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। बताया जा रहा है महेंद्र नाथ यादव के आवास पर कई थानों की फोर्स ने छापा मारकर बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख को सकुशल बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, तकरीबन 4 महीने से ब्लॉक प्रमुख रामकुमार और उसकी पत्नी और 4 बच्चे का अपहरण किया गया था। जिसके बाद कलवारी थाने में विधायक महेंद्र यादव पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।

सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव के आवास पर आधीरात को पुलिस ने छापा मारकर घर मे बंधक बना कर रखे गए बहादुरपुर के प्रमुख, उनकी पत्नी व बच्चों को मुक्त करा लिया। छापे के समय विधायक महेंद्र नाथ यादव भी घर में मौजूद थे। ब्लॉक प्रमुख रामकुमार, उनकी पत्नी व चार बच्चे को चार महीने से बंधक बनाया गया था। सभी महेंद्र यादव के घर में थे और इन पर 24 घंटे सख्त पहरा था। प्रमुख के साले ने कल रात में ही कलवारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी आधार पर पुलिस ने विधायक के आवास पर छापा मारा। इस कार्रवाई में कलवारी कोतवाली पुरानी बस्ती और लालगंज थाने की पुलिस फोर्स शामिल रही। प्रमुख और उसकी पत्नी बच्चों को लेकर पुलिस टीम रात में ही चली गई।

जिसके बाद पुलिस ने छापा मारकर प्रमुख को सपा विधायक के घर से सकुशल बरामद किया। जिस दौरान कई थानों की फोर्स ने यह छापेमारी की उस दौरान सपा विधायक महेंद्र यादव भी आवास पर ही मौजूद थे। पुलिस छापेमारी कर ब्लाक प्रमुख को लेकर निकली। बता दें कि सदर से विधायक चुने गए महेंद्र यादव समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष भी है पुलिस की ओर से विधायक और सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव के आवास पर छापेमारी की गई। उनके आवास से पुलिस ने ब्लाक प्रमुख, उनकी पत्नी और बच्चों को सकुशल बरामद किया है। आरोप है कि विधायक ने तकरीबन चार माह से ब्लाक प्रमुख को अपहरण के बाद वहां रखा हुआ था। जिस दौरान पुलिस की ओर से यह छापेमारी की गई उस दौरान विधायक महेंद्र नाथ यादव भी वहीं मौजूद थे। कई थानों की फोर्स की मौजूदगी में पुलिस की ओर से यह छापेमारी की गई। जिसके बाद ब्लाक प्रमुख को सकुशल वहां से निकाला गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments