Friday, March 29, 2024
HomeIndian Newsभगवंत मान मंत्रिमंडल की पहली बैठक में बड़ा फैसला, 25 हजार पदों...

भगवंत मान मंत्रिमंडल की पहली बैठक में बड़ा फैसला, 25 हजार पदों पर भर्ती का एलान

नई दिल्ली : पंजाब कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री  भगवंत मान की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट मीटिंग हुई। मंत्रिमंडल बैठक में हरपाल सिंंह चीमा, डा. बलजीत कौर, डा. हरभजन सिंह, डा. विजय सिंगला, लालचंद कटारू चक्क, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलजीत सिंह धालीवाल, लाल जीत सिंह भुल्‍लर, ब्रह्मशंकर जिंपा व हरजोत सिंह बैंस शामिल हुए  कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम ने कहा कि सभी नौकरियां डिग्री के हिसाब से मिलेंगी। इसमें कोई सिफारिश और रिश्वत नहीं चलेगी। एक महीने में इसकी एडवरटाइजमेंट और नोटिफिकेशन हो जाएगी। मुख्यमंत्री  भगवंत मान ने कहा कि चुनाव में हमने वादा किया था कि पहली कैबिनेट की मीटिंग में हरे रंग का पेन बेरोजगारी दूर करने के लिए चलेगा। पहली मीटिंग में ही हमने अपना वादा पूरा किया है।कैबिनेट मीटिंग में पंजाब के युवाओं के रोजगार पर बड़ा फैसला लिया गया है। मान सरकार ने पंजाब में 25 हजार सरकारी नौकरियों को मंजूरी दी है। 10 हजार पंजाब पुलिस के अलग-अलग पदों पर हैं। 15 हजार दूसरे विभाग, बोर्ड और निगमों में भरे जाने हैं। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने तीन महीने का वोट आन अकाउंट लेने का फैसला किया है। बजट जून महीने में पेश किया जाएगा। कैबिनेट ने सप्लीमेंट्री ग्रांट्स को भी मंजूरी दे दी है।

इससे पहले शनिवार को ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 10 विधायकों के नाम और उनकी तस्वीर टि्वटर पर साझा करते हुए बताया कि नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा। मान ने लिखा, ‘पंजाब का नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा। पंजाब की आप सरकार में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है, हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है, पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है। हमें रंगला पंजाब बनाना है। मान ने कहा कि पंजाब कैबिनेट की पहली बैठक में उन्होंने 25 हजार युवाओं को नौकरी देने का फैसला किया। कहा कि पंजाब के युवा बेरोजगारी के कारण विदेशों की ओर भाग रहे हैं। हम युवाओं को रोजगार देंगे। पंजाब के बोर्डों, कारपोरेशनों और सरकारी दफ्तरों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा. मंत्रिमंडल ने तीन महीने का वोट आन अकाउंट  तीन महीने के सरकार के खर्चों का बजट लेने का फैसला किया है. बजट जून महीने में पेश किया जाएगा. कैबिनेट ने सप्लीमेंट्री ग्रांट्स को भी मंजूरी दे दी है. इसके अलावा पुलिस में दस हजार नौकरियां निकलेंगी. वहीं, 15 हजार नौकरियां बाकी अलग-अलग विभागों में आएंगी. एक महीने में नौकरियां निकलेंगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments