Saturday, July 27, 2024
HomeIndian Newsअजय देवगन की पत्नी काजोल ने खरीदे अपने लिए अलग घर, ऐसी...

अजय देवगन की पत्नी काजोल ने खरीदे अपने लिए अलग घर, ऐसी क्या है वजह…जानें सच

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अपनी प्रोपर्टी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने मुंबई के जुहू में स्थित ‘अनन्या’ बिल्डिंग में दो फ्लैट खरीदे हैं। इन फ्लैट्स की कीमत करोड़ों रुपये में हैं। फिलहाल तो अजय देवगन और काजोल अपने बंगले ‘शिव शक्ति’ में रहते हैं।

रिपोर्ट अनुसार काजोल ने जुहू की अनन्या बिल्डिंग में इस साल दो फ्लैट खरीदे हैं। उनके यह फ्लैट 10वीं मंजिल पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कालोज के दोनों फ्लैट की कीमत करीब 11.95 करोड़ है। इन दोनों प्रोपर्टी के कागजों पर काजोल के सिग्रेचर हैं। अभिनेत्री ने अपने इस फ्लैट का भुगतान इस साल जनवरी में किया था।

कालोज के दोनों फ्लैट्स का एरिया 2000 स्क्वेयर फीट में फैले हैं। बात करें उनके वर्कफ्रंट की तो उन्होंने हाल ही में अपनी नई फिल्मी की घोषणा की है। वह जल्द फिल्म सलाम वेंकी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन बेहतरीन अभिनेत्री से निर्देशक बनीं रेवती कर रही हैं। इन दोनों पावरहाउस अभिनेत्रियों की यह पहली जुगलबंदी है। बीते दिनों काजोल ने फिल्म की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

काजोल ने इंस्टाग्राम पर रेवती के साथ फिल्म के मुहुर्त की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें काजोल के किरदार की भी झलक देखने को मिली। तस्वीरों के साथ काजोल ने लिखा था, ‘आज हम ऐसी कहानी का सफर शुरू कर रहे है, जिसे बताने की बहुत जरूरत थी। एक ऐसा रास्ता, जिस पर चलना जरूरी था और एक ऐसी जिंदगी, जिसका जश्न मनाना चाहिए। सलाम वेंकी की इस अविश्वसनीय सच्ची कहानी को साझा करने का इंतजार है।’

सलाम वेंकी का निर्माण सूरज सिंह, श्रद्धा अग्रवार और वर्षा कुकरेजा कर रहे हैं। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं और किरदारों से प्रेरित है। सलाम वेंकी में काजोल एक मां का किरदार निभा रही हं, जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से जूझती है। काजोल की आखिरी फिल्म त्रिभंग है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments