alia

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने सोशल मीडिया पर नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो काफी फ्रेश और खूबसूरत नजर आ रही हैं। आलिया की इन तस्वीरों को बड़ी संख्या में लोगों ने पसंद किया है, मगर असली महफिल तो अर्जुन कपूर के कमेंट ने जीती, जिसको लेकर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गयी।

आलिया ने इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरें शेयर कीं। फूलों के पीछे खिंचवायी गयी इन तस्वीरों के साथ आलिया ने लिखा- सूरज और इन फूलों के साथ। इन तस्वीरों पर अर्जुन कपूर ने लिखा- In Da Baug… अर्जुन का यह सिम्पल-सा दिखने वाला कमेंट वायरल हो गया। इसे 800 से अधिक लोगों ने लाइक किया है, वहीं इस कमेंट पर एक बहस भी छिड़ गयी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

दरअसल, कुछ फॉलोअर्स की समझ में यह कमेंट नहीं आया और उन्होंने अर्जुन से इसके बारे में पूछा। वहीं, जिनकी समझ में आ गया, उन्होंने इस कमेंट पर फायर की इमोजी बनाकर पसंद किया है। कुछ लोगों ने दिल की इमोजी बनाकर इसे पसंद किया है।

एक फॉलोअर ने इस कमेंट का मतलब बताते हुए लिखा कि आलिया इस वक्त अलीबाग में हैं। अर्जुन ने दोनों लोकेशंस अलीबाग और बाग का बेहतरीन इस्तेमाल करके कमेंट किया है और एक तरह से आलिया की लोकेशन बता दी है। कुछ फैंस अर्जुन के हिंदी ज्ञान से प्रभावित दिखे। अर्जुन और आलिया, 2 स्टेट्स में साथ नजर आ चुके हैं।