Thursday, April 25, 2024
HomeIndian Newsकॉमेडियन रोजी ओडोनेल ने एक्ट्रेस 'प्रियंका चोपड़ा' से मांगी माफी, जारी किया...

कॉमेडियन रोजी ओडोनेल ने एक्ट्रेस ‘प्रियंका चोपड़ा’ से मांगी माफी, जारी किया वीडियो

नई दिल्ली। अमेरिकी कॉमेडियन रोजी ओडोनेल ने भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से मालिबू में एक अजीब मुलाकात के बाद माफी मांगी है। रोजी ने इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर दो वीडियो साझा किए, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि रविवार को प्रियंका और उनके गायक पति निक जोनास के साथ क्या हुआ था।

अपनी कार में शूट किए गए पहले वीडियो में, रोज़ी कहती हैं कि मैं, मेरे बेटे और प्रेमिका ने निक और प्रियंका को डेट पर देखा। हमारे बगल में निक जोनस और उनकी पत्नी ‘कोई’ चोपड़ा बैठे थे, जिसे मैं हमेशा दीपक चोपड़ा की बेटी मानती थी।” दीपक चोपड़ा अमेरिका में एक लोकप्रिय लेखक हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rosie O’Donnell (@rosie)

राेज़ी आगे बताती हैं कि प्रियंका से बात करते हुए “मैंने कहा कि मैं आपके पिता को जानती हूं। इस पर प्रियंका ने कहा, ‘ओह सच में? मेरे पिता कौन हैं?’ मैंने कहा ‘दीपक’। उन्होंने कहा ‘नहीं’। और चोपड़ा एक आम सरनेम है’। मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई।” इसके बाद रोजी ने वीडियो में कहा और पूछा ”क्या मैं अकेली थी जिसे हमेशा लगता था कि प्रियंका दीपक की बेटी है?”

रोज़ी के प्रशंसकों को लगता है कि जो कुछ हुआ उसके बारे में रोज़ी वास्तव में शर्मिंदा थीं और उसे इसके बारे में चिंता न करने के लिए कहा। कई लोगों ने माना कि उन्हें भी लगता है कि प्रियंका दीपक की बेटी हैं। हालांकि प्रियंका दिवंगत डॉक्टर अशोक चोपड़ा और डॉ मधु चोपड़ा की बेटी हैं।

इसके बाद रोजी ने एक और वीडियो जारी किया। इस बार रोजी ने प्रियंका का वास्तविक नाम लेते हुए कहा, “लोगों ने सोचा कि वह असभ्य थी। वह असभ्य नहीं थी, यह सिर्फ अजीब था। जाहिर तौर पर वह एक बहुत प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं और उनसे (दीपक) काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं। इसलिए मुझे यकीन है कि शुरुआत में उन्हें यह अजीब लगा होगा।” रोजी ने स्पष्ट रूप से फिर से प्रियंका का नाम बताया और गड़बड़ी के लिए माफी मांगी। “माफ़ करना। कभी-कभी मैं गड़बड़ कर देती हूं।”

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments