akhe

नई दिल्ली। जब बात आखों की होती है तो कहा जाता है कि आंखें ईश्वर द्वारा प्रदान की गई सबसे खूबसूरत उपहार मानी जाती हैं। अगर आंखें न होतीं तो दुनिया के खूबसूरत चीजों को आनंद नहीं लिया जा सकता था। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को लगातार आंखों को सुरक्षित रखने के उपाय करते रहने की सलाह देते हैं।

आमतौर पर हम जाने-अनजाने कई ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिससे आंखों को गंभीर क्षति होने का खतरा बढ़ जाता है। गंभीर स्थितियों में आंखों की रोशनी तक जा सकती है। तो इसीलिए आज हम आपको बताएंगे ऐसी बातें जिनका ध्यान रख कर आप अपनी आखों का ख्य़ाल रख सकते है।

1- आहार में पोषकता की कमी
हमेशा अपने खाने का अच्छे से ध्यान रखें, आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए तमाम तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन ए, जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक होते हैं। गाजर आपकी आंखों की रोशनी के लिए अच्छा आहार माना जाता है।

2- नींद पूरी न होना
हमेशा ही अच्छे से नीद लेना जरुरी होता है। अगर आप भी रोजाना 7-9 घंटे की नींद पूरी नहीं कर पाते हैं तो ऐसी आदत आपके मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ आंखों के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है। डॉक्टर बताते हैं पर्याप्त आराम की कमी के कारण आपकी आंखें लाल हो सकती हैं। इसके अलावा यह आदत आंखों के सूखेपन और धुंधली दृष्टि का भी कारण बन सकती है।

3- बढ़ा हुआ स्क्रीन टाइम
अधिकांश लोगों के लिए स्क्रीन पर अधिक समय बिताना दैनिक जीवन का एक नियमित हिस्सा बन गया है, हालांकि स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना आपकी आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्क्रीन कैसा भी हो- मोबाइल, टीवी, लैपटॉप सभी तरह के स्क्रीन पर अधिक समय बिताना आंखों को अस्वस्थ बना सकता है। इसीलिए तोड़ा ध्यान रखें कि कब कैसे क्या करें।