Saturday, July 27, 2024
HomeHealth & Fitnessक्या आपको पता है कि कैसे रखते है 'दिल की सेहत' का...

क्या आपको पता है कि कैसे रखते है ‘दिल की सेहत’ का ख्याल, अगर नही तो पढ़ो हमारी ये रिपोर्ट

नई दिल्ली। सही खान-पान और रूटीन पूरी सेहत के लिए एक मूलमंत्र है। लेकिन अक्सर हम इसे बहुत हल्के में ले लेते हैं। इमरजेंसी में कभी-कभार रूटीन का सही न हो पाना अलग बात है। लेकिन अगर आप अक्सर चीजों को कल पर टाल कर संतुष्ट हो जाते हैं तो याद रखिए यह गंभीर मुश्किल पैदा कर सकता है।

दिल की सेहत रखनी है दुरुस्त तो आज ही चेक कराएं कॉलेस्ट्रोल | heart problems  can be diagnosed by cholesterol bgys – News18 हिंदी

और दिल एक ऐसा अंग है जिसका लगातार, सही तरीके से काम करते रहना जीवन को चलाए रखने के लिए जरूरी है। इस मामले में टालने या रिस्क लेने से काम नहीं चलता। अच्छी बात यह है कि कुछ बहुत ही सामान्य आदतों या चीजों को अपनाने से आप दिल की अच्छी सेहत की दिशा में काम कर सकते हैं।

1- सबसे पहले तो आप कम उम्र से ही अपने रूटीन में स्वास्थ्यवर्धक आदतों को डाल लें। साथ ही अपने मेडिकल चैकअप को समय पर कराते रहें। सबसे अच्छी बात यह है कि आज दिल की लगभग हर बीमारी का इलाज उपलब्ध है और इसके बाद आराम से सामान्य जीवन जिया जा सकता है। अगर आप सतर्कता रखेंगे तो निश्चिंतता से स्वस्थ जीवन जी पाएंगे।

2 –खर्राटों या स्लीप एप्निया को नजरअंदाज न करें। यदि आप लगातार नींद में बाधा महसूस कर रहे हैं और खर्राटे आपकी आदत बन चुके हैं तो डॉक्टर से सलाह लेकर इसके लिए उपाय करें। स्लीप एप्निया की स्थिति में आपके एयरवे में ब्लॉकेज हो जाता है जिससे सांस लेने में बाधा होने लगती है। जिससे रात में कई बार नींद में ही आपकी सांस रुक भी जाती है। यह हाई ब्लड प्रेशर, असामान्य ह्रदय गति और हार्ट फेलियर का कारण भी बन सकता है।

3 –वजन, शुगर, बीपी और कोलेस्ट्रॉल पर कड़ा नियंत्रण रखना। ये एक ऐसी बात है जो जानते ज्यादातर लोग हैं लेकिन इसे अमल में लाना भूल जाते हैं। जैसे रोज भोजन करना, नहाना आदि आपको याद रहता है वैसे ही उपरोक्त नियंत्रण को जीवन का हिस्सा बनाएं।

4 –तनाव, स्ट्रेस जैसी स्थितियों से जितना हो सके दूर रहने का प्रयास करें। ये आपके दिल को बड़ी मुश्किल में डाल सकती हैं। मेडिटेशन, म्यूजिक आदि इसमें आपकी मदद कर सकते हैं।

5 –रोजाना कम से कम 15 मिनिट का व्यायाम और खुली ताजा हवा में डीप ब्रीदिंग चमत्कार की तरह काम करेंगी। इससे रक्त संचार तो सुचारू होगा ही, दिमाग को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और वह सही तरीके से काम कर पाएगा।

6 –शराब या सिगरेट कभी किसी समस्या का हल नही हो सकते। इनका दिल की सेहत पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। इनसे दूरी बनाए रखें या सेवन कम से कम करें। रेड वाइन जैसे ड्रिंक्स का प्रयोग थोड़ी मात्रा में कभी कभार किया जा सकता है लेकिन हार्ड लिकर से तो बिल्कुल ही दूर रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments