Friday, April 19, 2024
HomeIndian Newsक्या आपने देखा Nora Fatehi का ये अजीबो-गरीब वीडियो...

क्या आपने देखा Nora Fatehi का ये अजीबो-गरीब वीडियो…

नई दिल्ली।  नोरा फतेही (Nora Fatehi) सोशल मीडिया क्वीन हैं। पर शुक्रवार का दिन उनके लिए काफी अजीब रहा। इस एक दिन में उन्होंने काफी कुछ एक्सपिरियंस कर लिया। अपनी बोल्ड तस्वीरों से चाहने वालों के दिलों पर बिजलियां गिराने वाली नोरा ने कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किया जो इंटरनेट काफी वायरल हुए। वीडियो में तो कुछ ऐसा दिखा जिसके देख अच्छे-अच्छे हिम्मतवालों का कलेजा भी मुंह को आ जाए।

सोशल मीडिया पर अपने हॉट डांस मूव्स से लोगों को घायल करने वाली नोरा बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं। इस बार उन्होंने कोई ब्रांड शूट या डांस मूव्स नहीं बल्कि जंगल सफारी के दर्शन कराए। वेकेशन मोड में नजर आ रही नोरा ने व्हाइट लॉयन के साथ फोटोज क्लिक करवाए।

बात यहां तक रहती तो भी ठीक थी, नोरा ने तो कुछ ऐसा कारनामा अंजाम दिया जिसके बाद फैंस दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं। नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उनके हाथ में मांस का एक टुकड़ा नजर आता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

वो कैमरे के सामने कुछ बताती हैं और हाथ में फ्लेश का पीस लेकर सीधे भूखे शेर के मुंह के पास लेकर जाती हैं। देखने वाले घबरा जाते हैं कि अब क्या होगा? क्या भूखा शेर, नोरा के हाथ को खा जाएगा? पर नोरा ने बड़े तरीके से शेर को खाना खिलाया।

उन्होंने खुद इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि इट्स स्केयरी। इसके बाद जो हुआ वो और भी ज्यादा डराने वाला था। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी नोरा के इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ फैंस ने इसपर लाइक्स और कमेंट्स की बौछार कर दी।

हालांकि इसके बाद जो हुआ वो और भी शॉकिंग था, नोरा का इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट हो गया। लोग हौरान रह गए कि आखिर ये हुआ कैसे। कुछ देर बाद फिर से अकाउंट एक्टिव हुआ तो नोरा ने इंस्टा स्टोरीज में शेयर किया कि किसी ने उनका अकाउंट हैक करने की कोशिश की थी। जिसे रिकवर कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments