Tuesday, April 23, 2024
HomeIndian NewsIIFA 2022: बॉलीवुड सेलेब्स ने आईफा में दिखाया अपना जादू, कई अवॉर्ड...

IIFA 2022: बॉलीवुड सेलेब्स ने आईफा में दिखाया अपना जादू, कई अवॉर्ड किए अपने नाम

नई दिल्ली। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स 2022 के कार्यक्रम की शुरुआत 2 जून से शुरू हो चुके इस समारोह का 5 जून को अंतिम दिन रहा। अबू धाबी स्थित यस आईलैंड में हो रहे आईफा के 22वें संस्करण में मनोरंजन जगत के कई कलाकार शिरकत कर रहे हैं।

1.बेस्ट एक्ट्रेस का आईफा 2022 अवॉर्ड अभिनेत्री कृति सेनन को उनकी फिल्मी मिमी के लिए दिया गया। इस अवॉर्ड को देने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को स्टेज पर बुलाया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

2. बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी फिल्म सरदार उधम के लिए जीता। इस अवॉर्ड को उन्हें अभिनेत्री तमन्ना भाटिया दिया। उन्होंने इस पुरस्कार को दिवंगत अभिनेता इरफान खान को समर्पित करते हैं, जो मूल रूप से इस भूमिका को करने वाले थे।

 

 

 

 

 

 

 

3. परफॉरमेंस इन ए सपोर्टिंग रोल (फीमेल) का खिताब अभिनेत्री सई ताम्हणकर ने फिल्म मिमी के लिए जीता। इस पुरस्कार को देने के लिए जेनेलिया देशमुख, अर्जुन रामपाल और हर्ष जैन साथ में मंच पर आए।

4. सहायक भूमिका (पुरुष) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार बेहतरीन अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने फिल्म लूडो के लिए जीता। पुरस्कार देने के लिए कृति सेनन और नरेंद्र केसर को बुलाया गया।

5. इस साल का आईफा बेस्ट स्टोरी (ओरिजनल) का खिताब अनुराग बसु ने अपनी फिल्म लूडो के लिए अपने नाम किया। इस अवॉर्ड को देने स्पोर्ट्सबज डॉट कॉम के चेयरमैन नीतीश धवन और शाहिद कपूर पहुंचे।

6. बेस्ट स्टोरी (अडेप्टेड) के लिए इस साल का आईफा अवॉर्ड कबीर खान और संजय पूरन सिंह चौहान ने अपनी फिल्म 83 के लिए जीता। इस अवॉर्ड देने मंच पर विक्की कौशल और अनीस बज्मी आए।

7. वहीं, अभिनेत्री शरवरी वाघ ने अपनी फिल्म बंटी और बबली 2 के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल का खिताब जीत लिया है। बेस्ट डेब्यू मेल अवॉर्ड की। पुरस्कार को बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने फिल्म तड़प के लिए अपने नाम किया।

IIFA Awards 2022 live: 'Shershaah' wins Best Picture

मस्ती- मजाक के बीच अपने पुराने दिनों को याद कर सलमान की आंखे भर आईं। खैर कुछ समय पहले आज के होस्ट अभिनेता अभिनेता सलमान खान के साथ मस्ती- मजाक कर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली अभिनेत्री सारा अली खान अब अपने डांस परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत रही हैं।बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी आईफा 2022 के दौरान अपनी परफॉर्म देकर सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और उनका बेटी आराध्या अभिनेता को प्रोत्साहित करते दिखे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments