Saturday, July 27, 2024
HomeIndian Newsतो इतना प्यार करते है Karan Johar अपने पिता से, वीडियो में...

तो इतना प्यार करते है Karan Johar अपने पिता से, वीडियो में दिखी सच्चाई

नई दिल्ली। सोशल मीडिया हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जो कि हिंदी सिनेमा के जानें माने डायरेक्टर औऱ होस्ट करण जौहर का है। इसमें दिख रहा है कि करण जौहर (Karan Johar)अपने पिता यश जौहर से कितना प्यार करते है और आज भी उनकी याद करते है। खैर बता दे कि ये वीडियो रणवीर सिंह के शो का है।

No drug consumed at party: Karan Johar - The Hindu

दरअसल बात ऐसी है कि ‘कलर्स’ पर प्रसारित ‘द बिग पिक्चर ने हाल ही में अपने अपकमिंग एपिसोड का एक ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें इस वीडियो में बॉलीवुड स्टार्स कजोल और करन जौहर शो में चार चांद लगाते दिखें। वीडियो में शो के होस्ट रणवीर सिंह और दोनों गेस्ट सेलिब्रिटी काफी हंसी मजाक करते दिखे।

शो के दौरान रणवीर सिंह और कजोल ने ‘कुछ-कुछ होता है’ के एक सीन पर परफॉर्म भी किया। शो में करण को पद्मश्री निर्देशक संबोधित करते हुए उन्हें एक डांस ट्रिब्यूट भी दिया गया। जिसके बाद उनके स्वर्गीय पिता यश जौहर का एक थ्रोबैक वीडियो प्ले किया गया। वीडियो प्ले होते ही करण इमोशनल नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

क्लिप में यश जौहर कहते, ‘करण अपनी फिल्म के लिए जो एक टैग लाइन यूज करता हैं, ‘It’s all about loving your parents'(अपने माता-पिता से प्यार करना ही सब कुछ हैं।), मुझे सबसे ज्यादा प्रिय हैं। मुझे नहीं लगता कि मुझे इससे बेहतर उपहार कभी मिला है।’ वीडियो देखने के बाद करण जौहर की आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं।

होस्ट रणवीर सिंह ने झट से उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी। करण जौहर का यह भावनात्मक क्षण काफी सुर्खियों में है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में करण जौहर को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया हैं। उनके साथ ही, 08 नवंबर, 2021 को अभिनेत्री कंगना रनौत, निर्माता एकता कपूर और सिंगर अदनान सामी को भी दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें यह पद्मश्री अवॉर्ड देते हुए सम्मानित किया था।

बात करें रणवीर सिंह के शो द बिग पिक्चर की तो ‘कलर्स’ पर प्रसारित ‘द बिग पिक्चर’ भारत का ऐसा रियलिटी शो हैं, जिसमें फोटोज दिखाकर सवाल पूछे जाते है।इस शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट को 5 करोड़ तक की राशि अपने नाम करने का मौका दिया जाता हैं। इस सफर में जरूरत पड़ने पर वह 3 लाइफलाइन भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments