Tuesday, April 30, 2024
HomeHealth & Fitnessजानिए गर्मियों में कैसा हो आपका खान-पान जो आपको रखेगा स्वस्थ।

जानिए गर्मियों में कैसा हो आपका खान-पान जो आपको रखेगा स्वस्थ।

 हमारा शरीर खान पान की वजह से ही स्वस्थ और अस्वस्थ होता है। यदि हम बदलते मौसम के साथ अपना खान पान नही बदलते तो ये हमको बीमार कर सकता है। जैसे के अभी गर्मी में होता है। मौसम के रूप में यह ऐसा समय है जिसे लोग ज्यादा पसंद नहीं करते, वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन के कारण आजकल अधिकांश समय (कुछ महीनों को छोड़कर) वातावरण में गर्माहट बनी रहती है, लेकिन ग्रीष्म ऋतु का समय अन्य ऋतुओं की अपेक्षा सबसे अधिक गर्म व शरीर के लिए कष्टभरा रहता है।
इस गर्मी के मौसम में सूर्य अपनी तेज़ किरणों से वातावरण व मानव शरीर में मौजूद स्नेह तत्वों का अधिक मात्रा में ग्रहण (आदान) करने लगता है, इस काल को आयुर्वेद में आदान काल भी कहा जाता है। जिससे शरीर में कफ का क्षय व वात की वृद्धि होने लगती है।

आइये जानतें है कैसे कुछ सामान्य सी चीज़ों को अपनाकर इस गर्मी से बच सकते हैं:

इस ऋतु में सुबह नहाने से पहले हल्के हाथों से शरीर पर नारियल का तेल अवश्य लगायें, अधिक व्यायाम / आसान न करें इससे शरीर में रूखापन और बढ़ता है।
खाने में नमक (लवण), कड़वा (कटु) और खट्टा (अम्ल) रस से युक्त पदार्थों का बहुत ही कम मात्रा में या बिल्कुल सेवन न करें।
गर्मी के मौसम में मीठे (मधुर), आसानी से पचने वाले (लघु), वसा युक्त (स्निग्ध), ठन्डे (शीतल) एवं तरल (द्रव) पदार्थों का सेवन करना चाहिए। जिन व्यक्तियों को डायबिटीज हो या अन्य मेटाबोलिक सम्बन्धी विकार हों ऐसे लोगों को मीठे व वसा युक्त पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
इस मौसम में ठन्डे जल से स्नान करना चाहिए, शक्कर मिला जौ का सत्तू लेना चाहिए। इस मौसम में किसी भी रूप में मद्य (शराब) का सेवन न करें क्योंकि इस मौसम में ऐसा करने पर कृशता (कमजोरी), शरीर में गर्मी व मन में भ्रम उत्पन्न होता है।
पुराने चावल, नारियल पानी, अनार, आमला, आम का पना (पानक), खश (उशीर)-गुलाब का शर्बत, अधिक मात्रा में तरल पदार्थ, मौसमी फल जैसे अंगूर, आम, फालसा आदि का रस, गुलकंद, दूध, घी, मठ्ठा आदि का सेवन करें।

किन फलों का विशेष तौर पर करे सेवन

गर्मियों में तरबूज आसानी से उपलब्ध होते हैं। तरबूज मीठा और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत फायदेमंद भी होता है। तरबूज में पानी, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। ऐसे में तरबूज शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। तरबूज में विटामिन्स भी पाये जाते है, इसमें कोलेस्ट्राल नहीं होता, यह आंखों के लिए भी उपयोगी होता है। गर्मियों में भरपूर तरावट के लिए हर दिन एक प्लेट तरबूज जरूर खाएं, लेकिन तरबूज खाने के साथ पानी न पिएं। तरबूज में मौजूद सिट्रयूलाइन तत्व शरीर से चर्बी को कम करने में मदद करता है इसलिए ये मोटापा भी घटाता है।
गर्मी में सबसे ज्यादा सेवन खीरा और ककड़ी का किया जाता है। इन दोनों में ही 95 प्रतिशत पानी होता है, जो आपके शरीर का तापमान नियंत्रण में रखता है। खीरे और ककड़ी के सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है यानी पानी की कमी नहीं होती है। इसके अलावा ये दोनों फल इसलिए खास हैं क्योंकि ये शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स (विषैले पदार्थों) को बाहर निकाल देते हैं। खीरा-ककड़ी हाई ब्लड प्रेशर को कम करते हैं, बालों का झड़ना कम करते हैं और पाचन तंत्र की गड़बड़ियों को दुरुस्त करते हैं। नारियल एक ऐसा फल है, जिसे खाना हर मौसम में फायदेमंद होता है। मगर गर्मियों में नारियल पानी पीने से आपको कई विशेष लाभ मिलते हैं। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जिससे ये शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसके अलावा नारियल का पानी से आपके खून में प्लेटलेट्स की संख्या भी बढ़ती है, जिससे आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है।
खरबूजा भी गर्मियों में मिलने वाला खास फल है, जो बहुत फायदेमंद होता है। खरबूजे में विटामिन ए, बी, सी, मैग्नीशियम, सोडियम और पोटेशियम होता है। इसमें फॉलिक एसिड भी होता है, जो प्रेग्नेंसी में महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। तरबूज खाने से थकान कम होती है और अनिद्रा की समस्या में राहत मिलती है। इसके अलावा तरबूज में फाइबर की भरपूर मात्रा के कारण ये पेट को साफ रखता है।
पपीता पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर पपीते में पर्याप्त मात्रा में बीटा कैरोटीन, विटामिन, फाइबर और पौटैशियम पाया जाता है। पपीते में मौजूद विटामिन ए से आंखों की रोशनी ठीक रहती है। पपीते के सेवन से रक्त साफ रहता है, महिलाओं के लिए यह अच्छा फल है। सुंदर चमचमाती त्वचा के लिए भी इसे जरूर खाएं। ये सभी फल इस मौसम में आसानी से मिल जाते है। इनके सेवन से आप अपने शरीर को ठंडा रह सकते है। और बीमारियों से बचे रह सकते हु। किन चीजों का ना करे सेवन। चाय-कॉफ़ी-कार्बोनेटेड पेय, तला-भुना-मिर्च-मसालेदार भोजन बिल्कुल न करें।

कैसे कपड़े पहने।

हल्के सूती (कॉटन से बने) कपड़ों को पहने, इस मौसम में समय होने पर दिन के समय में थोड़ी देर सो सकते हैं। सूर्य की सीधी किरणों से बचें, ऐसी स्थिति में बाहर निकलना आवश्यक हो तो शरीर को अच्छे से ढ़ककर व सूर्य की सीधी किरणों से बचने के लिए छाते का प्रयोग करें। कपूर-चन्दन जैसे ठन्डे द्रव्यों को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर नहाने के समय शरीर पर लेप कर सकते हैं, इससे शरीर में बेहतर तरावट महसूस होती! इन सब तरीको के साथ आप गर्मी से ना केवल बच सकते है बल्कि अपने आप को स्वस्थ भी रह सकते हो।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments