Tuesday, May 21, 2024
HomeHealth & Fitnessजानिए तंबाकू के सेवन से महिलाओं में पनप रही हैं कौन कौन...

जानिए तंबाकू के सेवन से महिलाओं में पनप रही हैं कौन कौन सी बीमारियां

नई दिल्ली। तंबाकू का सेवन करना हर इंसान के लिए नुकसानदायक है। कई बार तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। बावजूद इसके देश में तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों की तादात लगातार बढ़ रही है। यहां तक कि महिलाएं भी तंबाकू के सेवन से परहेज नहीं कर रही हैं। देश में किसी ने किसी रूप में तंबाकू का सेवन किया जा रहा है चाहे वह बीडी हो, सिगरेट अथवा गुटखा हो।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: क्या फ़िक्र धुएं में उड़ती है या बढ़ती है? | world  no tobacco day do smoking really cut stress or increase it bgys – News18  हिंदी

तंबाकू के सेवन से खासकर महिलाओं में कई तरह की बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। तंबाकू (बीडी, सिगरेट, खैनी, गुटखा आदि) का लगातार सेवन लगभग शरीर के हर अंग को नुकसान पहुंचाता है साथ ही स्वास्थ्य सबंधी परेशानियों का जोखिम भी बढ़ाता है। तंबाकू का सेवन शरीर में समस्याओं के अलावा कुछ देता ही नहीं है।

1- तंबाकू खाने वाले व्यक्ति में मुहं, गले या फिर फेफड़ों का कैंसर होने की प्रबल संभावना रहती है। लेकिन तंबाकू फेफड़े के कैंसर का कारण तो बन ही सकता है, साथ ही तंबाकू का सेवन करने वाले महिलाओं को फेफड़े संबंधी अन्य रोग जैसे सीओपीडी, टीबी, निमोनिया आदि का जोखिम अधिक होता है।

2-रिपोर्ट के मुताबिक, तंबाकू सेवन करने वाली महिलाओं में गर्भपात की दर सामान्य महिलाओं से तकरीबन 15 फीसदी अधिक होती है। तम्बाकू सेवन के कारण महिलाओं में फेफड़ों का कैंसर, दिल का दौरा, सांस की बीमारी, प्रजनन सम्बन्धी विकार, निमोनिया, माहवारी से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती है। महिलाओं में इन तमाम जोखिमों के अलावा प्रीमेच्योर मेनोपोज, स्पॉन्टेनियस एबॉर्शन, सर्विकल कैंसर का जोखिम होता है।

3-तंबाकू का सेवन टाइप 2 डायबिटीज, एसिडिटी की समस्या, दृष्टिदोष का भी कारण बनता है, और हड्डियों से कैल्शियम कम कर देता है जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है।

4-तम्बाकू का इस्तेमाल करने के नुकसान आपके दिल को बहुत ही कमजोर बनाने का काम करते हैं। आप में से जो लोग 4-5 साल से गुटखे का सेवन कर रहे हैं उन्हें ये जरूर महसूस होता होगा की उनका दिल पहले से काफी कमजोर हो गया है। गुटखा दिल पर बहुत ही बुरा असर डालता है, दिल कमजोर हो जाने के कारण कई तरह की दिल से सम्बंधित बीमारियाँ आपको हो सकती हैं।

इन सब बातों का ध्यान रखकर और डॉक्टर्स की सलाह लेकर आपनी सेहत का ध्यान रखना ना भूले, सेहत सबसे जरुरी है और इसको बीमारियां का घर ना बनाएं।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments