Saturday, July 27, 2024
HomeGlobal Newsजानिए विश्व शांति और समझ दिवस क्यों बनाया जाता है

जानिए विश्व शांति और समझ दिवस क्यों बनाया जाता है

विश्व शांति और समझ दिवस ( World Peace and Understanding Day)को आज के दिन यानी 23 फरवरी को विश्व में शांति बनाए रखने के लिए मनाया जाता है। विश्व शांति को बनाए रखने के लिए इस दिन समझ और सद्भावना पर जोर देने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रमों का तैयारी किया जाता है। इस दिन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है, विश्व में शांति, प्रेम और भाईचारे को बनाए रखना है। आइए, इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं इस दिवस की पूरी जानकारी|

आज के दिन विश्व शांति व समझ दिवस मनाए जाते हैं। हालांकि, ये दिवस समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब द्वारा 23 फरवरी 1905 को शिकागो में हुई बुद्धिजीवियों की बैठक के बाद से, हर वर्ष जिसकी वर्षगांठ के रूप में इस दिन को ‘विश्व शांति व समझ दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

इस साल विश्व शांति वह समझ दिवस की 117वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। तब से लेकर अभी तक एक लंबा रास्ता तय किया जा चुका है। वह दुनिया के सभी लोगों के बीच शांति, समझ और सद्भावना हासिल करने के लिए अभी भी एक लंबा सफर तय करना है।

सद्भावना, शांति और समझ पर जोर

रोटरी इंटरनेशनल के निदेशक मंडल बताते हैं कि सभी रोटरी क्लब अपनी सप्ताहिक बैठकों में प्रोग्राम की योजना बनाते हैं, और विश्व शांति के आवश्यक घटकों के रूप में समझ और सद्भावना पर जोर देने के लिए‌ विशेष गतिविधियां करते हैं। सभी लोगों के बीच दुनिया में सद्भावना, शांति और समाज को बनाए रखना हमारा निरंतर लक्ष्य है, क्योंकि हम फरवरी को शांति स्थापना और संघर्ष रोकथाम महीने के रूप में भी मनाते हैं।

इसके प्रति कई क्लब एक अंतरराष्ट्रीय समुदायिक सेवा गतिविधि शुरू करने या किसी अन्य देश में रोटरी क्लब के साथ संपर्क बनाने का अवसर लेते हैं। रोटरी मैत्री एक्सचेंज एक नया अंतर्राष्ट्रीय सेवा प्रयोजना शुरू करने या पोलियो प्लस और अन्य रोटरी फाउंडेशन कार्यक्रमों के लिए समर्थन को प्रोत्साहित करने के लिए एक अच्छा माह है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments