Thursday, April 25, 2024
HomeIndian NewsManipur Election Results: यूपी में भाजपा और पंजाब में आप आगे, जानें...

Manipur Election Results: यूपी में भाजपा और पंजाब में आप आगे, जानें कहां क्या हो रहा …

नई दिल्ली। यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में किसकी सरकार बनेगी, इस सवाल का जवाब कुछ ही देर में मिलने जा रहा है। आज देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने वाले हैं। इन राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में यूपी में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। उत्तराखंड में भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। पंजाब में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।

Assembly Election Results 2022 Live Updates

09.23: यूपी मे भाजपा 165, सपा 82, बसपा 5, कांग्रेस 3 और अन्य 2 सीट पर आगे

09.21: चुनाव आयोग के अनुसार पणजी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा आगे, उत्पल पर्रिकर पीछे चल रहे हैं

09.20: यूपी की लखनऊ कैंट सीट से कानून मंत्री ब्रजेश पाठक आगे चल रहे हैं। नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह आगे

09.16: उत्तराखंड में भाजपा 35, कांग्रेस 34 और आम आदमी पार्टी एक सीट पर आगे

09AM: यूपी मे भाजपा 120, सपा 82, बसपा 5, कांग्रेस 3 और अन्य 2 सीट पर आगे

08.56: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चमकौर साहिब गुरुद्वारे में पूजा की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ‘कोई एग्जिट पोल नहीं जो वास्तविक पोल है वो आएगा। जो भी जीत का दावा कर रहे हैं उन्हें करने दीजिए।

08.54: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने श्री गोविंदा जी मंदिर में पूजा-अर्चना की। भाजपा नेता संबित पात्रा भी उनके साथ मौजूद रहे।

08.51: मणिपुर में कांग्रेस 6 और एनपीपी दो सीट पर आगे, भाजपा का खाता नहीं खुला

08.47: यूपी में भाजपा 112, सपा 81, बसपा 5 और कांग्रेस 2 सीट पर आगे

08.43: उत्तराखंड में कांटे की टक्कर, भाजपा 30, कांग्रेस 28 और आप एक सीट पर आगे सीटों पर आगे

08.39: यूपी में भाजपा 110, सपा 72, बसपा 5 और कांग्रेस 2 सीट पर आगे

08.37: गोवा में कांग्रेस सात, भाजपा चार और टीएमसी दो सीट पर आगे चल रही है

08.35: सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर और पूर्व सीएम अखिलेश यादव करहल सीट से आगे

08.32: उत्तराखंड में कांटे की टक्कर, भाजपा और कांग्रेस 27-27 सीटों पर आगे

08.29: पंजाब के रुझानों में आप 30, कांग्रेस 18, अकाली दल 4 और भाजपा दो सीट पर आगे

08.27: यूपी के रुझानों में भाजपा 100, सपा 55, बसपा 3 और कांग्रेस 2 सीट पर आगे

08.22: उत्तराखंड के रुझानों में भाजपा 27 और कांग्रेस 22 सीट पर आगे

08.21: पंजाब के रुझानों में आप 15, कांग्रेस 12, भाजपा एक और अकाली दल 3 सीट पर आगे

08.20: यूपी के रुझानों में भाजपा 72, सपा 44 और बसपा तीन सीट पर आगे

08.16: यूपी के रुझानों में भाजपा 60, सपा 43 और बसपा एक सीट पर आगे

08.09: यूपी के रुझानों में भाजपा 6 सीट, सपा दो सीट पर आगे

08.06: पांच राज्यों में शुरू हुई वोटों की गिनती, रुझानों में भाजपा को बढ़त

07.53 AM: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में किए गए कार्य अभूतपूर्व है जिसका परिणाम है कि जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। परिणाम जब आएंगे तो साफ हो जाएगा कि हम 300 के पार सीटें ला रहे है: उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रजा, लखनऊ

07.38 AM: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले अपने आवास पर पूजा की। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी और पार्टी जीत को लेकर आश्वस्त हूं, लोग कांग्रेस को बहुमत देंगे। एक-दो घंटे में तस्वीर साफ हो जाएगी।’

07.26 AM: आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने संगरूर में गुरुद्वारा गुर्सागर मस्तुअना साहिब में मत्था टेका। उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि पंजाब के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है।’

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments