Saturday, July 27, 2024
HomeIndian Newsमुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक ,मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे अखिलेश...

मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक ,मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे अखिलेश…

समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक है। वह पिछले 6 दिनों से वेंटिलेटर पर हैं डॉक्टरों द्वारा उन्हें लगातार जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं 22 अगस्त से मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव का इलाज चल रहा है, 2 अक्टूबर को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में शुक्रवार को भी गिरावट दर्ज की गई है उनकी किडनी में तेजी से संक्रमण फैल रहा है, जिसके बाद उन्हें एडवांस सपोर्ट पर रखा गया है डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी सेहत अब भी नाजुक बनी हुई है बीते कुछ दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आईसीयू में दाखिल हैं। वह अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रह रही है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव अपने पिता का हाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे हैं। उनके साथ रामगोपाल यादव भी हैं। मुलायम की तबीयत के बारे में मेदांता अस्पताल ने शुक्रवार को बयान जारी किया। अस्पताल ने बताया कि मुलायम की हालत नाजुक है और वह जीवन रक्षक दवाओं पर हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुलायम की किडनी में संक्रमण फैला है और उनका क्रिएटनिन लेवल बार-बार अनियंत्रित हो रहा है। मुलायम सिंह यादव के समर्थक और परिजन उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। सुरक्षा का ध्यान रखते हुए अस्पताल में बंदोबश्त किए गए हैं।

मेदांता अस्पताल ने शुक्रवार को बयान जारी कर बताया कि मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह जीवन रक्षक दवाओं पर हैं। मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक, उनकी किडनी में संक्रमण फैल गया है। इसकी वजह से शरीर में क्रिएटनिन लेवल बार-बार अनियंत्रित हो रहा है। ऐसे में सामान्य डायलिसिस की जगह उन्हें एडवांस कन्टिन्यूअस रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी (सीआरआरटी थेरेपी) सपोर्ट पर रखा गया है। यह थेरेपी किडनी खराब होने पर सामान्य डायलिसिस के इलाज से बेहतर होती है। इससे पहले गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन में कहा था, ‘मुलायम सिंह जी की हालत अब भी गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक औषधियां दी जा रही हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज कर रही है।’ अस्पताल के इस बुलेटिन को सपा ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। गौरतलब है कि 82 साल के मुलायम सिंह यादव को पिछले रविवार को लो ब्लड प्रेशर और सांस लेने में तकलीफ की समस्या गंभीर होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच, मुलायम की तबीयत में सुधार के लिए उनके पैतृक गांव सैफई समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में विशेष प्रार्थनाएं और दुआएं की जा रही हैं। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ होने की कामना करते हुए समाजवादी प्रबुद्ध सभा के लोगों ने प्रयागराज में नैनी के शनि मंदिर में हवन और पूजन किया था।

कई दिनों से बीमार चल रहे मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को मुलायम सिंह की सेहत बिगड़ने के बाद अखिलेश यादव, डिंपल यादव और शिवपाल यादव समेत परिवार के कई सदस्य रविवार को दिल्ली पहुंचे थे। तब से ज्यादातर लोग दिल्ली में ही हैं। अखिलेश शुक्रवार दोपहर फिर मेदांता अस्पताल पहुंचे और उन्होंने डॉक्टरों से ट्रीटमेंट को लेकर बातचीत की। हॉस्पिटल के सूत्रों के मुताबिक उनकी किडनी में संक्रमण फैल गया है, जिसकी वजह से शरीर में क्रिएटनिन लेवर बार-बार अनियंत्रित हो रहा है ऐसे में उन्हें सामान्य डायलिसिस की जगह एडवांस सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है मुलायम सिंह के स्वास्थ्य का हालचाल जानने के लिए विभिन्न दलों के राजनेता लगातार मेदांता अस्पताल पहुंच रहे हैं इससे पहले आज सुबह जनता दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव मुलायम सिंह का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेदांता हास्पिटल जाकर मुलायम सिंह यादव की सेहत की जानकारी ली। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल जाकर, आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत और कुशल क्षेम की चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों। समाजवादी पार्टी के मुखिया की पत्नी साधना गुप्ता का इस साल जुलाई में निधन हो गया था। फेफड़ों में संक्रमण के लिए उनका गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। उनकी पहली पत्नी मालती देवी का 2003 में निधन हो गया। मालती देवी अखिलेश यादव की मां थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments