Saturday, July 27, 2024
HomeIndian NewsPadam Awards 2022: इन सितारों के नाम आए सामने, इनको मिलेगा सम्मान

Padam Awards 2022: इन सितारों के नाम आए सामने, इनको मिलेगा सम्मान

नई दिल्ली।  गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म सम्मानों (Padam Awards 2022) की घोषणा की। कला, खेल, साहित्य और सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को पद्म अवॉर्ड से नवाजा गया। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से सम्मानित होने वालों में निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी और गायक सोनू निगम शामिल हैं। चंद्रप्रकाश द्विवेदी और सोनू निगम को पद्मश्री का एलान किया गया।

Padma Awards 2022 | A Star-Packed List Of 128 Winners

अक्षय कुमार ने पद्मश्री सम्मान विजेताओं का स्वागत करते हुए चंद्रप्रकाश द्विवेदी के लिए खुशी जाहिर की। अक्षय ने ट्वीट किया- पद्म अवॉर्ड लिस्ट में महान नामों को देखकर अच्छा लगा। विज्ञान, सशस्त्र सैन्य बल, खेल, उद्योग और कला… साथ ही मेरे दोस्त निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी। गौरवान्वित।

बता दें, डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने पृथ्वीराज का निर्देशन किया है। महाराजा पृथ्वीराज चौहान की इस कहानी में अक्षय शीर्षक भूमिका में हैं। डॉ. द्विवेदी अपने धारावाहिकों और फिल्मों में ऐतिहासिक टिप्पणियां करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी सबसे यादगार कृति धारावाहिक चाणक्य है, जिसमें उन्होंने खुद यह किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने पिंजर जैसी फिल्म का निर्देशन किया है।

वहीं, सोनू निगम बॉलीवुड के सबसे मशहूर गायकों में से एक हैं। सोनू ने अपने करियर में तमाम बड़े सितारों की फिल्मों के लिए आवाज दी है। लगभग दो दशक के करियर में सोनू ने पांच हजार से अधिक गानों को आवाज दी है। सोनू ने सिंगिंग करियर की शुरुआत मोहम्मद रफी के गीतों को गाकर की थी, जिसके लिए उन्हें खूब शोहरत मिली। उन्होंने फिल्मी गानों के अलावा म्यूजिक एल्बम और भजनों के लिए भी गायन किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments