Friday, March 29, 2024
HomeIndian NewsPandit Birju Maharaj: कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का निधन, 83 साल...

Pandit Birju Maharaj: कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मशहूर कथक डांसर पद्म विभूषण Pandit Birju Maharaj का हार्ट अटैक दिल्ली में आखिरी सांस ली। कथक सम्राट Pandit Birju Maharaj का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 वर्षीय Birju Maharaj ने रविवार देर रात दिल्ली में अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को देर रात बिरजू महाराज अपने पोते के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और वह अचेत हो गए। इसके बाद उन्हें परिजन दिल्ली के ही साकेत के एक अस्पताल में ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार वालों ने मीडिया को बताया कि कुछ दिनों पहले ही वो किडनी की समस्या से उबरे थे और फिलहाल डायलिसिस पर थे।उन्होंने 17 जनवरी 2022 को अंतिम सांस ली। उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।

उन्होंने Pandit Birju Maharaj की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘अत्यंत दु:ख और दुख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे परिवार के सबसे प्रिय सदस्य का दुखद और असामयिक निधन हो गया है उनकी पोती रागिनी महाराज ने कहा कि, ‘उन्हें गैजेट्स से प्यार था, वो हमेशा कहते थे कि डांसर नहीं होते तो मैकेनिक होते, मेरे दिमाग में उनकी छवि हमेशा मुस्कुराती रहेगीबताया जा रहा है हार्ट अटैक के बाद रविवार को देर रात उन्होंने दिल्ली में आखिरी सांस ली। पंडित बिरजू महाराज के निधन की जानकारी देते हुए उनकी पोती रागिनी महाराज ने बताया कि पिछले एक महीने से उनका इलाज चल रहा था।

बीती रात करीब 12:15-12:30 बजे उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई। जिसके बाद जब उन्हें 10 मिनट के अंदर अस्पताल ले आए लेकिन तब तक उनका निधन हो गया था।बिरजू महाराज ने देवदास, डेढ़ इश्किया, उमराव जान और बाजी राव मस्तानी जैसी फिल्मों के लिए डांस कोरियोग्राफ किया था। इसके अलाव इन्होंने सत्यजीत रे की फिल्म ‘शतरंज के खिलाड़ी’ में म्यूजिक भी दिया था। बिरजू महाराज को 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही इन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान भी मिला है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय और खैरागढ़ विश्वविद्यालय ने बिरजू महाराज को डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी दी थी

 

पंडित बिरजू महाराज के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख:

बिरजू महाराज के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा- भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति! गायक मालिनी अवस्थी और अदनान सामी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है मालिनी अवस्थी ने लिखा- आज भारतीय संगीत की लय थम गई. सुर मौन हो गए भाव शून्य हो गए.अदनान सामी ने ट्विटर पर लिखा कि प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज जी के निधन की खबर से बहुत ज्यादा दुखी हूं, आज हमने कला के क्षेत्र का एक अनोखा संस्थान खो दिया, उन्होंने अपनी कला से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments