Thursday, March 28, 2024
HomeIndian Newsप्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी और मां के साथ बेहद ही...

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी और मां के साथ बेहद ही प्यारी सी तस्वीर

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। आज अभिनेत्री ने अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें मां के साथ उनकी बेटी मालती मैरी की भी झलक दिखाई दे रही हैं। वहीं, तस्वीर में तीन पीढ़ियों को देखकर फैंस काफी खुश नजर आए।

प्रियंका चोपड़ा अपनेी मां और बेटी के साथ

दरअसल, प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा के जन्मदिन पर उनकी एक तस्वीर शेयर कर प्यार भरा नोट लिखा है। इस तस्वीर में मधु कैमरे के तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं, तो प्रियंका अपनी बेटा मालती की तरफ देख रही हैं। हालांकि तस्वीर में मालती का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। प्रियंका की इस फोटो पर फैंस के साथ ही सेलिब्रिटी भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मम्मा। आप ऐसे ही पॉजिटीव मुस्कान के साथ हमेशा मुस्कुराते रहें। आप मुझे जीवन के लिए अपने उत्साह और हर एक दिन के अनुभवों से बहुत प्रेरित करती हैं। आपका सोलो यूरोप ट्रिप सबसे अच्छा जन्मदिन सेलिब्रेशन था, जिसे मैंने कुछ समय में देखा है। लव यू टू द मून एंड बैक नानी।’

वहीं, हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान निक जोनस ने अपनी बेटी को लेकर बात की। मालती एक प्री-म्योचर बेबी थी, इसलिए 100 दिन तक एनआईसीयू में रही थी। निक ने इस मुश्किल घड़ी में प्रियंका को चट्टान की तरह खड़ी रहने पर परफेक्ट लाइफ पार्टनर बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments