Friday, July 26, 2024
HomeIndian NewsPunjab Election Result: पंजाब में आप का धमाल, दूसरे सभी पीछे

Punjab Election Result: पंजाब में आप का धमाल, दूसरे सभी पीछे

नई दिल्ली। Punjab Election Result: आखिरकार, पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे की घड़ी सामने आ गई है। राज्‍य विधानसभा की सभी 117 सीटों की मतगणना शुुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। शुरूआती रुझान में कांग्रेस 18 और आम आदमी पार्टी 84 सीटों पर आगे है। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह व नवजोत सिंह सिद्धू पीछे चल रहे हैं। भाजपा तीन और शिअद नौ सीटों पर आगे हैं।

राज्‍य में किस पार्टी की सरकार बनेगी, इसकी तस्‍वीर दोपहर बाद दो बजे तक साफ होने की उम्‍मीद है। 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था। राज्‍य में इस बार 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।

10.32 AM: पठानकोट के भजपा के अश्वनी शर्मा 2846 मतों से आगे हैं। पांचवें राउंड में भी भाजपा बढ़त बनाने में सफल रही। भाजपा प्रत्याशी अश्विनी शर्मा का आंकड़ा 17865 पहुंच चुका था। कांग्रेस प्रत्याशी अमित विज को 15019 वोट और आम आदमी पार्टी प्रत्याशी विभूति शर्मा को 12957 वोट मिले हैं ।

अबोहर में अब तक संदीप जाखड़ आगे चल रहे हैं। संदीप जाखड़, कांग्रेस-7416, कुलदीप कुमार, आप- 7111,

अरुण नारंग, भाजपा- 3206, मोहिंदर रिणवा, शिअद- 2370 वोट।

महल कलां तीसरा राउंड- महल कलां से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुलवंत सिंह पंडोरी करीब 6800 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अकाली दल 1822

आप 12762

भाजपा गठबंधन- 1050

कांग्रेस- 4632

अकाली दल मान- 5905

10.32 AM: अमृतसर। विधानसभा चुनाव 2022 के अभी तक आए मतगणना रुझानों से आम आदमी पार्टी का झाड़ू अमृतसर जिले में फिरता दिखाई दे रहा है। जिले की 11 विधानसभा सीटों में से 9 पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अभी तक लीड कर रहे हैं। विधानसभा हलका मजीठा में अकाली दल और विधानसभा हलका राजा सांसी में कांग्रेस अभी तक लीड कर रही है।

10. 31 AM: हल्का फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के कुलजीत सिंह नागरा आम आदमी पार्टी के लखवीर सिंह राये से 3584 वोटों से पीछे चल रहे है।

10.20 AM: सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी चमकौर साहिब से भी पीछे चल रहे हैं। आप के डा चरणजीत सिंह 4360 और कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्‍नी को 3619 मिले हैं।

10.18 AM: बटाला से आप के शैरी कलसी कांग्रेस के अश्वनी सैखड़ी से 7541 वोट से आगे हैं। रूपनगर विधानसभा में आप पहले 1200 वोट से आगे। आप 3513 और कांग्रेस 2390 और अकाली दल 1769 तीसरे नंबर हैं। रूपनगर नंगल से आप के हरजोत बैंस 14727 और कांग्रेस के राणा केपी सिंह 6476 मिले हैं। श्रीहरगोबिंदपुर से आप के अमरपाल सिंह कांग्रेस के मंदीप सिंह से 712 वोट से आगे हैं।

लंबी में बादल दूसरे राउंड में भी पीछे रहे। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुड्डियां यहां प्रकाश सिंह बादल से 1687 वोट से आगे चल रहे हैं रूपनगर नंगल से आप के हरजोत बैंस 18368 और कांग्रेस के राणा केपी सिंह 8253 मिले हैं।

10.15 AM: अब तक आम आदमी पार्टी आगे-

आप 84

कांग्रेस 18

शिअद+ 9

भाजपा+ 3

अन्य 1

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments