Sunday, September 8, 2024
HomeIndian Newsपुष्कर सिंह धामी ने दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में...

पुष्कर सिंह धामी ने दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

नई दिल्ली: भाज पा नेता पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली है। देहरादून के परेड मैदान में हुए समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरलगुरमीत सिंह ने धामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। धामी दूसरी बार उत्तराखंड के सीएम बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए।देहरादून के परेड ग्राउंड में पीएम मोदी के पहुंचने के बाद पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। उनके बाद आठ मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की, जिनमें सतपाल महाराज, सौरभ बहुगुणा, प्रेम चन्द्र अग्रवाल, सुबोध उनियाल, चंदन रामदास, रेखा आर्य, धन सिंह रावत और गणेश जोशी शामिल हैं। बीजेपी समर्थकों से भरे मैदान में दो छोटे मंच और बनाये गए थे, जिनमें एक पर विधायक और जन प्रतिनिधि अतिथि के रूप में मौजूद थे जबकि दूसरी तरफ साधु-संत नई सरकार को आशीर्वाद देने के लिए मौजूद रहे।

पुष्‍कर सिंह धामी के नेतृत्‍व में उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को जबरदस्त जीत मिली है। राज्य की कुल 70 सीटों में से 47 सीटें बीजेपी ने जीती हैं लेकिन पुष्कर सिंह धामी अपना चुनाव हार गए हैं। खटीमा सीट से 2012 और 2017 में विधायक चुने गए धामी इस बार कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी से हार गए। हालांकि हार के बावजूद भाजपा आलाकमान ने उन पर भरोसा जताते हुए उनको सीएम पद के लिए चुना है। हालांकि विधायक ना होने की वजह से छह महीने के अंदर उनको विधायकी का चुनाव जीतना होगा।पुष्कर सिंह धामी बीते साल जुलाई में उत्तराखंड के सीएम बने थे। 2017 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया था। उनके बाद तीरथ सिंह रावत को छोटे समय के लिए सीएम बनाया गया।

इसके बाद चुनाव से कुछ महीने पहले पुष्कर धामी को सत्ता की बागडोर सौंपी गई थी।उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं की दिल्ली में कई दौर की बातचीत चली जिसके बाद फैसला लिया गया था कि पुष्कर सिंह धामी को ही राज्य का फिर से मुख्यमंत्री बनाया जाए. हालांकि पुष्कर सिंह धामी राज्य की खटीमा विधानसभा सीट भी नहीं बचा पाए थे, फिर भी पार्टी ने उन्हें दोबारा ये जिम्मेदारी दी है.

देहरादून के परेड ग्राउंड में पीएम मोदी के पहुंचने के बाद पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। उनके बाद आठ मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की, जिनमें सतपाल महाराज, सौरभ बहुगुणा, प्रेम चन्द्र अग्रवाल, सुबोध उनियाल, चंदन रामदास, रेखा आर्य, धन सिंह रावत और गणेश जोशी शामिल हैं। बीजेपी समर्थकों से भरे मैदान में दो छोटे मंच और बनाये गए थे, जिनमें एक पर विधायक और जन प्रतिनिधि अतिथि के रूप में मौजूद थे जबकि दूसरी तरफ साधु-संत नई सरकार को आशीर्वाद देने के लिए मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments