Friday, May 17, 2024
HomeEditors Pickरूस से युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के तस्वीर...

रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के तस्वीर पर क्यों हो रही है किरकिरी?

सोशल मीडिया पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और उनकी पत्नी की तस्वीरें चर्चा में हैं। इन तस्वीरों को लेकर लोग राष्ट्रपति जेलेंस्की को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपनी पत्नी ओलेना जेलेंस्का के साथ युद्ध के बीच फोटोशूट करवाया है। वो ‘वोग’ मैगजीन के लिए अपनी पत्नी के साथ सीरियस लुक में पोज देते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जहां एक तरफ देश के सैनिक जंग में शहीद हो रहे हैं और वहीं दूसरी तरफ देश के राष्ट्रपति फोटोशूट करवा रहे हैं।

मैगजीन ने ओलेना को बताया ब्रेव और स्ट्रॉन्ग

मैगजीन के लिए इस फोटो के साथ उन्होंने अपनी शादी की कहानी, युद्ध के दौरान का जीवन और यूक्रेन के भविष्य को लेकर अपनी सोच और प्लान शेयर किया है। अंतरराष्ट्रीय मैगजीन ‘वोग’ में छपे इस फोटो में यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना जेलेंस्का को ब्रेव और स्ट्रॉन्ग बताते हुए कहा गया है कि, वो युद्ध से डर कर भागी नहीं बल्कि डटी रहीं और लोगों की हिम्मत बंधाती रहीं। ओलेना वोग मैगजीन से कहा कि ‘मैं अपने देश के लिए बेस्ट देने की कोशिश कर रही हूं।’

स्क्रिप्‍ट राइटर हैं यूक्रेन की फर्स्ट लेडी ओलेना जेलेंस्का

ओलेना जेलेंस्‍का की उम्र 44 साल है, वह एक स्क्रिप्‍टराइटर हैं। यूक्रेन की फर्स्‍ट लेडी होने के बावजूद उनका कोई आधिकारिक ऑफिस नहीं है, लेकिन रूस के साथ हो रहे युद्ध में उन्‍होंने अपनी खास भूमिका निभाई है। फर्स्‍ट लेडी के तौर पर ओलेना बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य, खासकर संतुलित आहार के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम करती हैं। वह आज भी कुछ शो और फिल्मों में राइटिंग का काम करती हैं। वो महिला अधिकारों के लिए भी काम कर रही हैं।

कैसे मिले ओलेना और जेलेंस्की

ओलेना जेलेंस्‍का का जन्‍म सोवियत यूक्रेन के क्रिवी रिहो में हुआ था। दोनों की मुलाकात हाई स्‍कूल में हुई और इसके बाद दोनों ने ‘क्रिवी रिहो इकोनॉमिक इंस्टीट्यूट’ में एडमिशन लिया। ओलेना ने यहां पर आर्किटेक्चर की पढ़ाई की, वहीं राष्ट्रपति जेलेंस्की ने लॉ की पढ़ाई की। दोनों ने एक दूसरे को 8 साल तक डेट किया और फिर सितंबर 2003 में शादी कर ली थी। कपल के दो बच्चे हैं, बेटी का नाम ओलेकसान्‍द्रा और बेटे का क्यारीलो है।

कॉमेडी ने बनाई जोड़ी

ओलेना और वोलोदिमीर एक दूसरे को पसंद करते थे और डेट रक रहे थे, लेकिन शादी की बात करें तो इसमें कॉमेडी का बहुत बड़ा योगदान है। दरअसल, यूक्रेन का सबसे बड़ा इंटरटेंमेंट चैनल को कंटेट उपलब्‍ध कराने वाला ग्रुप स्टूडियो ‘क्‍वार्टर 95’ में ओलेना जेलेंस्का ने बतौर स्क्रिप्ट राइटर ज्वाइन किया था। जेलेंस्की इसी ग्रुप में पहले से क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे थे। साथ काम करने के दौरान दोनों को ये यकीन हो गया कि वो एक दूसरे के लिए बने हैं।

कॉमेडियन के तौर पर भी जाने जाते हैं वोलोदिमिर जेलेंस्की

एक समय ऐसा भी था जब वोलोदिमिर अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते थे। इसकी शुरुआत पढ़ाई के दौरान हुई थी। 1997 में उन्‍होंने कुछ एक्टर्स के साथ मिलकर ‘क्वार्टल 95’ नाम का कॉमेडी ग्रुप बनाया। लोगों ने इनके काम को काफी पसंद किया। 2003 में इस ग्रुप ने अपने शो करने शुरू कर दिए। जेलेंस्की ने अपने ही एक शो से प्रेरित होकर राजनीति में कदम रखने की सोची थी।2018 में वोलोदिमिर ने राजनीति में कदम रखा। उन्होंने ‘सर्वेंट ऑफ द पीपल पार्टी’ बनाई और राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की। चुनाव में 73 फीसदी वोट पाकर वो यूक्रेन के राष्ट्रपति बने।

उधर ,

रूस-यूक्रेन जंग 5 महीने से जारी है। यूक्रेनी शहर खंडहर में तबदील हो गए हैं। देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी नुकसान हुआ है। जंग के चलते दुनिया में खाद्य संकट पैदा हो गया। दुनिया को इस संकट से निकालने के लिए 23 जुलाई को रूस-यूक्रेन ने अनाज निर्यात समझौता किया। लेकिन रूस अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। रूसी सेना ने समझौते पर साइन करने के 12 घंटे बाद ही ओडेसा के एक पोर्ट पर हमला कर दिया।

दरअसल, समझौते के तहत ये तय हुआ था कि रूसी सेना यूक्रेन के बंदरगाहों पर हमला नहीं करेगी। बावजूद इसके रूस ने ओडेसा पोर्ट पर मिसाइल से हमला कर दिया। यूक्रेन दुनिया में गेहूं का सबसे बड़े एक्सपोर्टर है। गेहूं के अलावा भी यूक्रेन अनाज, तेल और बीजों का निर्यात करता है। बंदरगाह शहर ओडेसा से माल की लदाई होती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments