Sunday, May 19, 2024
HomeIndian Newsरणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चौकाने वाली खबर...

रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चौकाने वाली खबर आई सामने

नई दिल्ली। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड पैन इंडिया फिल्म ब्रह्मास्त्र इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। बुधवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है, लेकिन ट्रेलर रिलीज से पहल फिल्म को लेकर हर रोज नया अपडेट सामने आते रहते हैं।

अब इस फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है, जिसमें बताया जा है कि कथित तौर पर रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड कैमियो करती हुई दिखाई देंगी। ब्रह्मास्त्र को लेकर आ रही जानकारी के मुताबिक फिल्म में रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड पॉपलर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पावरफुल कैमियो करती हुई दिखाई देंगी।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, इस साइंस फिक्शन ड्रामा फिल्म में दीपिका कैमियो करती हुई नजर आ सकती हैं। साथ ही रिपोर्ट में कथित तौर पर दावा किया गया है कि, एक्ट्रेस ने फिल्म में कैमियो के लिए मंजूरी दे दी है और जल्द ही दीपिका की एंट्री का आधिकारिक एलान हो सकता है।

आपको बता दें, दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म ये जवानी है दीवानी में मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इसके अलावा दोनों को पहली बार सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म बचना ऐ हसीनों में देखा गया था।

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस सुपरनैचुरल साई-फाई फिल्म में रणबीर कपूर सुपर पावर शिवा के मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं, तो आलिया भट्ट ईशा की भूमिका में नजर आने वाली हैं।

ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ये फिल्म 09 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments