Tuesday, May 21, 2024
HomeIndian Newsसोशल मीडिया पर साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने यूजर्स को दिया...

सोशल मीडिया पर साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने यूजर्स को दिया शानदार जवाब

नई दिल्ली। साउथ स्टार नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु का साल 2021 में तलाक हो चुका है। दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। वहीं, अब कुछ दिनों से नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के अफेयर की खबरें सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि इन खबरों को नागा चैतन्य की एक्स वाइफ सामंथा उनकी छवि खराब करने के लिए फैला रही हैं। अब इस पर अभिनेत्री का रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने ट्वीट कर लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा चैतन्य को हाल ही में शोभिता के साथ उनके नए घर में देखा गया था। इसके बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरों को हवा लगी थी। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया कि नागा चैतन्य को बदनाम करने के लिए सामंथा इस खबर को फैला रही हैं। जिस वजह से नागा चैतन्य और उनकी टीम काफी नाराज हैं। अब इस पर सामंथा का रिएक्शन सामने आया है।

अभिनेत्री ने ट्वीट कर लिखा, ‘लड़की पर अफवाह- सच ही होगा!! लड़के पर अफवाह- लड़की ने प्लांट किया होगा!! ग्रो अप…हम दोनों आगे बढ़ चुके हैं…आप भी आगे बढ़ें.. अपने परिवार और काम पर ध्यान दें…।’

बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी। अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी से कुछ दिन पहले ही दोनों ने इस बात की जानकारी दी थी कि अब वे दोनों अलग हो गए हैं। दोनों ने बयान जारी कर कहा था कि काफी विचार विमर्श के बाद हमने अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया है और पति-पत्नी के रूप में अलग हो रहे हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments