उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल जारी होगा
प्रतिभागियों के लिए नि:शुल्क यात्रा रहेगी परिवहन विभाग ने निर्देश जारी किए परीक्षा तिथि से एक दिन पहले से मिलेगी सुविधा परीक्षा के एक दिन बाद भी मिलेगी सुविधा।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए UPTET 2022 Admit Card कल होगा जारी, पहले UPTET 2022 Admit card 12 जनवरी को ही जारी किया जाना था | इसकी जानकारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज ने दी है. UPTET 2022 Admit card कल शाम तक जारी हो सकता है उम्मीदवार एडमिट कार्ड updeled.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे |
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UPTET परीक्षा का पर्चा लीक करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा था कि परीक्षा दोबारा होने पर अभ्यर्थियों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी। उनका प्रवेश पत्र ही रोडवेज बस का टिकट होगा। इससे पहले 28 नवंबर को परीक्षा के दिन ही पेपर लीक होने के कारण UP-TET को रद्द कर दिया गया था।
इस प्रकरण के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करने और एक महीने के भीतर ही परीक्षा को एक बार फिर से पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के आदेश दिए थे। हालांकि, प्रशासनिक प्रक्रिया के कारण इसमे अधिक देर लगी।
CM Yogi ने 27 नवंबर को देवरिया के भाटपाररानी क्षेत्र में बहियारी बघेल में 200 करोड़ रूपए की 412 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि TET का पर्चा लीक करने वालों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि पर्चा लीक करने वालों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने के साथ आरोपियों के घर पर बुलडोजर भी चलेगा। इस मामले में अभी तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार UPTET का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया
UPTET 2021 के लिए प्रवेश पत्र 12 जनवरी 2022 को जारी किया जाएगा। जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार UP-TET का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो पाली में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 तक और दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 2.30 से लेकर शाम 5 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। UP-TET का आयोजन 23 जनवरी को होना है पहले इसका आयोजन 28 नवंबर 2021 को किया जाना था लेकिन परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले पेपर लीक होने के कारण यह स्थगित हो गई |
23 जनवरी को UPTET की परीक्षा दो शिफ्ट में होगी, परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 इसमें 21 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे, इसमें 12,91,628 परीक्षार्थी प्राइमरी स्तर और 8,73,553 परीक्षार्थी उच्च प्राथमिक स्तर के हैं |