Saturday, April 20, 2024
HomeIndian Newsरश्मिका मंदाना से शादी की खबरों पर विजय देवरकोंडा ने तोड़ी चुप्पी

रश्मिका मंदाना से शादी की खबरों पर विजय देवरकोंडा ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आज करोड़ों फैंस की धड़कन बन चुकीं हैं। फिल्म ‘पुष्पा’ में रश्मिका की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है। इसी बीच रश्मिका और तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा संग रिलेशनशिप और उनके साथ शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनीं हुई हैं। अब इस खबर और शादी को लेकर खुद एक्टर विजय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दोनों को लेकर मीडिया में खबरें आ रहीं है कि जल्द ही विजय और रश्मिका शादी करने वालें हैं। यहीं नहीं इस खबर से उनके फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे है। हाल ही में दोनों को एक साथ मुंबई में भी देखा गया था। ऐसे में उनकी शादी की खबरों को और भी हवा मिली। लेकिन इसी बीच अब शादी को लेकर पहली बार विजय देवरकोंडा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ट्वीट कर पूरी सच्चाई बताई।

jagran

एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को उनके चाहने वाले न सिर्फ पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी काफी पसंद करते हैं। वहीं दोनों को लेकर कयास लगाए जाने लगे कि वह इस साल के आखिर तक शादी कर सकते हैं। इन सबके बीच अब विजय ने एक ट्विट कर फैंस पूरी सच्चाई बताई है।

विजय देवरकोंडा ने अपने आधिकारि​क ट्विटर अकाउंट पर एक सोमवार को एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘हमेशा की तरह बकवास… क्या हम सिर्फ… न्यूज हैं।’ हलांकि इस ट्वीट में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। इस ट्वीट के सामने आने के बाद ये बात पूरी तरह से साफ हो गई कि विजय और ​रश्मिका की शादी की खबरें महज अफवाह मात्र है और कुछ भी नहीं।

विजय का ये ट्विट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस पर लगातार फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं।खैर अगर हम विजय देवरकोंडा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। विजय जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन की एक्शन थ्रिलर ‘लाइगर’ में नजर आएंगे। इस मूवी में उनके अपोजि​ट बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं रश्मिका मंदाना भी अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ फिल्म ‘गुडबाय’ की शूटिंग कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments