Thursday, May 16, 2024
HomeIndian Newsजब बॉलीवुड एक्ट्रेस Shraddha Kapoor पहुंची ऑटो रिक्शा की सवारी करने

जब बॉलीवुड एक्ट्रेस Shraddha Kapoor पहुंची ऑटो रिक्शा की सवारी करने

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बहुत से सितारे जमीन से जुड़े होने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। यह सितारे अपने फैंस से भी खुलकर मिलते हैं तो बहुत बार बिल्कुल साधारण जिंदगी जीने की वजह से भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। अपनी साधारण की जिंदगी को लेकर इन दिनों बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) भी चर्चा में हैं। श्रद्धा कपूर भी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं।

इन दिनों श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ऑटो रिक्शा में सफर करती हुआ दिखाई दे रही हैं। वीडियो को खुद श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

श्रद्धा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह ऑटो रिक्शा में मुंबई की सड़कों पर सफर करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने आंखों पर नजर का चश्मा लगाया हुआ है और ब्लैक टॉप पहना हुआ है। कोरोना गाइलाइंस का पालन करते हुए श्रद्धा कपूर ने मुंह पर मास्क भी लगाया हुआ है। ऑटो रिक्शा में बैठकर उन्होंने अपना वीडियो बनाया है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आपका सही संडे कैसा है ??? मेरे ऑटो की सवारी, मेरे बालों में हवा, पुराने गाने।’ सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऑटो रिक्शा में सफर करने पर श्रद्धा कपूर के फैंस ने उनकी जमकर तारीफ भी की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments