Sunday, May 19, 2024
HomeIndian Newsजब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हुए सबके सामने रोमांटिक तो सोशल...

जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हुए सबके सामने रोमांटिक तो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

नई दिल्ली। निक और प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, जिस पर फैंस प्यार लुटाना कभी नहीं भूलते। इसी बीच अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों सबके सामने रोमांटिक होते हुए दिख रहे हैं।

ये तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा के फैन पोज द्वारा शेयर की गई हैं, जिसमें प्रियंका अपने पति निक जोनस पर प्यार लुटा रही हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाथ पकड़कर सड़क पर चलते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर स्माइल है और दोनों साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर प्रियंका और निक एक-दूसरे को किस कर रहे हैं।

Priyanka Chopra and Nick Jonas

निक जोनस बेस बॉल खेलना काफी पसंद करते हैं और ये तस्वीरें भी उसी समय की हैं जब वह बेस बॉल खेलने गए थे। लुक की बात करें प्रियंका चोपड़ा डेनिम शॉर्ट्स के साथ व्हाइट टॉप और कलरफुल जैकेट में दिखाई दे रही हैं। उनका ये स्टाइलिश लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वहीं, निक ऑल व्हाइट लुक में हैं, जो उनके बेस बॉल मैच के आउटफिट है।

प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस इस पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। हर कोई कपल को क्यूट बता रहा है तो तस्वीरों पर हार्ट इमोजी भेज रहा है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे और कुछ समय पहले दोनों माता-पिता बन गए हैं। प्रियंका ने अपने बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा रखा है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments